Advertisement

2500 का कर्ज लेकर शुरू किया था बिजनेस, आज बना दी 50 करोड़ की कंपनी

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपना कारोबार शुरू करने के लिए पैसे उधार भी ले लेते हैं. आज हम एक ऐसे ही शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपना बिजनेस स्टार्ट करने के लिए कर्ज भी लिया और उनकी मेहनत रंग लाई और करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | May 03, 2026, 10:20 PM IST

1.2500 रुपये उधार लेकर शुरू किया था अपना बिजनेस

2500 रुपये उधार लेकर शुरू किया था अपना बिजनेस
1

बिहार के गया जी के रहने वाले प्रमोद कुमार भदानी का बचपन काफी संघर्ष में गुजरा है. उन्होंने सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. लेकिन फिर 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उनके पिता ठेले पर लड्डू बेचते थे, जिसक बाद प्रमोद भी उनका हाथ बटाने लगे. बचपन से बी प्रमोद अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश करते थे. हालांकि अंत में उन्होंने 2500 रुपये का कर्ज लिया और अपना कारोबार शुरू किया. 
 

Advertisement

2.इन नाम से शुरू किया अपना बिजनेस

इन नाम से शुरू किया अपना बिजनेस
2

प्रमोद कुमार भदानी ने 2500 रुपये उधार लेकर प्रमोद लड्डू भंडार नाम से एक दुकान खोली. वो खुद रातभर लड्डू बनाते और उसे दिन में बेचा करते थे. उन्होंने एख छोटे ठेले से अपनी दुकान खोली और फिर लगातार मेहनत करते रहे. आज वो पूरी साफ-सफाई के साथ स्वादिष्ट लड्डू बनाते हैं. 
 

3.दिनभर करते थे मेहनत

दिनभर करते थे मेहनत
3

प्रमोद कुमार भदानी ने अपना बिजनेस बड़ा करने की ठान ली थी, जिसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार थे. अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दी. उन्होंने रोजाना 18-19 घंटे काम किया. हालांकि इतनी मेहनत के बाद उन्हें सफलता को मिलनी ही थी. 
 

4.पूरे भारत में हैं 8 आउटलेट्स

पूरे भारत में हैं 8 आउटलेट्स
4

प्रमोद कुमार भदानी ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रमोद कुमार भदानी की दुकान उत्तर प्रदेश,  पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कोलकाता में कुल 8 आउटलेट्स हैं. 
 

5.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य
5

प्रमोद कुमार भदानी ने अपनी मेहनत से बता दिया है कि अगर आप कुछ सिद्दत से चाहो, तो उसे भगवान भी देने पर मजबूर हो जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रमोद लड्डू भंडार का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement