बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 02, 2026, 11:15 PM IST
1.30000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस

देहरादून के रहने वाले प्रभकिरण सिंह और सिद्धार्थ मुनोट ने अपनी पढ़ाई आईआईटी बॉम्बे से पूरी की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने बिजनेस स्टार्ट करने की सोची, जिसके बाद उन्होंने 30000 रुपये कारोबार शुरू किया. लेकिन इससे पहले सिद्धार्थ ने एक एजुकेशन स्टार्टअप में काम किया और प्रभकिरणने KhadkegLASSI नाम से लस्सी बेचने का कारोबार किया हुआ है.लेकिन फिर दोनों ने मिलकर कारोबार शुरू किया था.
2.कब शुरू किया अपना बिजनेस?

प्रभकिरण सिंह और सिद्धार्थ मुनोट ने 1 अप्रैल 2012 में अपने कारोबार का आगाज किया था. उन्होंने अपने बिजनेस का नाम Bewakoof.com रखा, जो काफी अजीबोगरीब था. लेकिन उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया और कारोबार को बड़ा करने लिए कोशिश और लगातार मेहनत की, जिसके बाद उन्हें फंडिंग भी मिली, जिसके बाद उनका बिजनेस लोगों को पंसद आने लगा.
3.क्यों दिया Bewakoof.com नाम?

सिद्धार्थ ने बताया था कि उन्हें पहले ही यूनिक नाम खरीदने का शौक था. उन्होंने अपना कारोबार शुरू करने से करीब दो साल पहले ही बेवकूफ नाम खरीद लिया था. उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि उन्हें एक अच्छा और छोटा नाम चाहिए, जिसे लोग याद रखा. इसी वजह से उन्होंने बेवकूफ नाम दिया था.
4.किस चीज का ब्रांड है बेवकूफ?

आज Bewakoof.com देश की सबसे बड़ी रिसेलिंग और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है. इस कंपनी में कपड़े और मोबाइल फोन के कवर बिकते हैं. इसमें सबसे ज्यादा टी-शर्ट बेची जाती है. अब तक ये कंपनी 20 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट बेच चुकी है. इसके प्रोडक्ट Amazon, Myntra और Flipkart समेत बेवकूफ की खुद की वेबसाइट पर बिकते हैं.
5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कंपनी में बिड़ला ग्रुप ने फंडिंग की थी और बेवकूफ में अपनी हिस्सेदारी शामिल कर ली है. आदित्य बिड़ला ने इस कंपनी में 200 करोड़ निवेश किए थे. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, आज इस कंपनी का टोटल रेवेन्यू 175 करोड़ रुपये पहुंच गया है.