Advertisement

75 बार रिजेक्ट हुआ था बिजनेस आइडिया, फिर बना दी 6700 करोड़ की कंपनी

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास तगड़ा बिजनेस आइडिया है. लेकिन उन्हें कोई इनवेस्टर नहीं मिल पाता है और वो लोग हार मान जाते हैं. ऐसे में आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने 75 बार रिजेक्शन का सामना किया, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी. आज उस शख्स ने करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | May 08, 2026, 11:05 PM IST

1.75 बार रिजेक्ट हुआ बिजनेस आइडिया

75 बार रिजेक्ट हुआ बिजनेस आइडिया
1

तेलंगाना के रहने वाले पवन गुंटुपल्ली ने आईआईटी किया हुआ है और वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने लगे थे. उन्होंने सैमसंग में बतौर सॉफ्टवेयर डेवलप करने का काम किया है. लेकिन वो कुछ बड़ा करना चाहते थे, जिसके के लिए उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देखा. हालांकि उनके पास आइडिया तो था, लेकिन इनवेस्टर नहीं मिल पा रहा था. उन्होंने 75 बार रिजेक्शन का सामना भी किया है. 
 

Advertisement

2.पहला कारोबर हुआ बुरी तरह फ्लॉप

पहला कारोबर हुआ बुरी तरह फ्लॉप
2

पवन गुंटुपल्ली ने पहले अपने दोस्त अरविंद संका के साथ मिलकर theKarrier नाम से स्टार्टअप स्टार्ट किया. लेकिन उनका ये कारोबार ज्यादा नहीं टिक सका और बुरी तरह फ्लॉप हो गया था. पवन के पास इसे बंद करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था और उन्होंने अपना पहला कारोबार बंद कर दिया था. 
 

3.फिर दूसरे बिजनेस में आजमाया हाथ

फिर दूसरे बिजनेस में आजमाया हाथ
3

पवन गुंटुपल्ली ने साल 2014 में रैपिडो की शुरुआत की थी. लेकिन पवन के लिए सबसे बड़ा चारगेट था, इस बिजनेस के लिए इंवेस्टर्स की तलाश थी. लेकिन पवन के लिए इंवेस्टर तलाश करना सबसे बड़ा काम था. पवन एक दो नहीं बल्कि 75 बार रिजेक्ट किया था. लेकिन उन्होंने कभी भी पीछे मुडकर नहीं देखा और न ही कभी हार मानी. पवन ने लगातार मेहनत की और उनकी मेहनत काम भी आई. 
 

4.रैपिडो दो साल बाद मिला इंवेस्टर

रैपिडो दो साल बाद मिला इंवेस्टर
4

कहते हैं न कि आग को हवा की जरूरत होती है... इसी तरह पवन को सिर्फ इंवेस्टर की जरूरत थी. साल 2016 में पवन की किस्मत बदली. पवन की कंपनी रैपिडो में हीरो मोटोकॉर्प ने निवेश किया. रैपिडो को अन्य कॉम्पिटिटर्स से अलग डिजाइन किया गया था और शुरुआत में 3 रुपये प्रति किमी के हिसाब से चार्ज किया. धीरे-धीरे उनके बिजनेस को हवा मिलती रही और लोग रैपिडो पर ज्यादातर बाइक बुक करने लगे. आज रैपिडो पूरे देश में फैसा हुआ है और लोगों की पहली पसंद भी बन गया है.
 

5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

आज बना दी करोड़ों की कंपनी
5

पवन गुंटुपल्ली को अपनी लाइफ में काफी निराशा हाथ लगी थी. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे. इसी लगन और मेहनत के कारण आज वो एक नामी बिजनेसमैन बन गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन गुंटुपल्ली की कंपनी रैपिडो की वैल्यूएशन 6700 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement