Advertisement

80 हजार से शुरू किया था अपना बिजनेस, आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

अगर आपके पास कुछ भी करने का हौसला होता है, तो वो आप करके ही दम लेते हैं. आज हम एक ऐसी ही कहानी लेकर आए हैं, जिसने सिर्फ एक आइडिया से करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. उनके लिए सफलता पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने एक महिला होने के बाद भी अपनी लाइफ में कभी भी हार नहीं मानी.

मोहम्मद साबिर | May 31, 2026, 04:46 PM IST

1.80 हजार में शुरू किया बिजनेस

80 हजार में शुरू किया बिजनेस
1

अहमदाबाद की रहने वाली निष्‍ठा चौहान के पिता इसरो के रिटायर साइंटिस्ट हैं, जबकि मां बीएसएनएल में थीं. उन्होंने एलडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया हुआ है. हालांकि, पढ़ाई के बाद निष्‍ठा ने नौकरी भी की है. फिर उन्होंने नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू किया. उन्होंने जमा-पूंजी 80 हजार रुपये से कारोबार करना का फैसला लिया. 
 

Advertisement

2.कब रखी कंपनी की नींव?

कब रखी कंपनी की नींव?
2

अहमदाबाद में लोगों को उबला खाना या सलाद पसंद नहीं था. इसी वजह से निष्‍ठा चौहान ने 2021 में आरंभ कैफे (Aarambh Cafe) की नींव रखी. उन्होंने एक छोटी से जगह पर 5 डिशेज के साथ कैफे शुरू किया. फिर देखते ही देखते ये कैफे लोगों के दिलों पर राज करने लगा. 
 

3.क्या है कैफे की खासियत?

क्या है कैफे की खासियत?
3

निष्ठा ने मिलेट्स को उन्हीं के स्वाद के अनुसार पेश कर दिया. कैफे में रागी वड़ा पाव, मिलेट मोमोज और मिक्स्ड मिलेट हांडवो जैसे इनोवेशन किए. जंक फूड की बजाय उन्होंने पौष्टिक भोजन को ही स्वादिष्ट बना दिया. 6 से 7 महीने में निष्ठा ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया. 
 

4.निष्ठा ने रोका 47.3 टन कॉर्बन डाईऑक्‍साइड

निष्ठा ने रोका 47.3 टन कॉर्बन डाईऑक्‍साइड
4

निष्ठा का कैफे सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रहा. उनक कैफे में प्लास्टिक और एयर कंडीशनर का उपयोग नहीं किया. हालांकि, उन्होंने पिछले 4 सालों में 47.3 टन कॉर्बन डाईऑक्‍साइड को रोका है. वहीं अब, उनका अगला टारगेट भारतीय मिलेट्स को इंटरनेशनल स्तर पर ले जाना है. 
 

5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य
5

निष्ठा चौहान की लगन और कड़ी मेहनत से उन्हें करोड़पित बना दिया है. निष्ठा ने अपना इंजीनियरिंग वाला दिमाग अपने बिजनेस में लगाया और उसे सफलता दिलाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरंभ कैफे का सालाना टर्नओवर 1करोड़ रुपये पहुंच गया है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement