बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Dec 10, 2025, 07:06 PM IST
1.नौकरी के साथ-साथ शुरू किया बिजनेस

कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले निखल कामथ ने सिर्फ 17 साल की उम्र में नौकरी ककना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक कॉल सेंटर में सिर्फ 8000 रुपये की सैलरी में काम किया. लेकिन फिर उन्होंने शेयर मार्केट में अपना हाथ आजमाया. उस दौरान उनकी शिफ्ट शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक रहा करती थी और फिर दिनभर उन्हें टाइम मिल जाता था. नौकरी करते-करते उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू किया था.
2.शेयर मार्केट में निवेश करते-करते आने लगा मजा

निखिल ने खुद बताया था कि नौकरी करने के बाद उनके पास दिनभर का समय बचता था. ऐसे में उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू किया और फिर उन्हें मजा भी आने लगा. हालांकि धीरे-धीरे वो कई लोगों का इनवेस्टमेंट हैंडल करने लगे थे और अपना कमीशन लेते थे.
3.सैलरी से ज्यादा मिलता था कमीशन

निखिल ने जब दूसरों का इनवेस्टमेंट हैंडल किया, तो उनकी कमाई उनकी नौकरी की सैलरी से ज्यादा होती थी. फिर उन्हें एहसास हुआ कि अब वो कुछ नया करना चाहते हैं और तभी उन्होंने शेयर मार्केट का अनुभव लेकर बिजनेस करने की ठानी और आज करोड़ों का साम्राज्य बना डाला.
4.भाई के साथ मिलकर शुरू किया बिजनेस

निखिल कामथ ने साल 2010 में अपने भाई नितिन के साथ मिलकर Zerodha की शुरुआत की. आज के समय में जीरोधा देश के टॉप ट्रेंडिंग ऐप्स की लिस्ट में शुमार है. हालांकि आज उनकी कंपनी जीरोधा करोड़ों की नेटवर्थ वाली कंपनी बन गई है.
5.आज बनाया 25000 करोड़ का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में निखिल कामथ की कंपनी जीरोधा की कुल नेटवर्थ 2.5 से 2.6 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये अनुसार, 21000 से 25000 करोड़ रुपये तक की पहुंच गई है. निखिल ने दुनिया को बता दिया है कि अगर आप कुछ करने की ठानते हैं, तो वो कर सकते हैं. उन्होंने नौकरी करते करते इतना बड़ा बिजनेस किया, जो आज लोगों के लिए सीख का सबब बन गया है.