बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Feb 17, 2026, 09:43 PM IST
1.16 साल की उम्र में पिता साथ किया बिजनेस

मनीष पोद्दार ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के साथ बिजनेस में लग गए. सिर्फ 16 साल की उम्र में टेक्सटाइल मिल्स काम करने लगे. मनीष के पिता का बिजनेस टेक्सटाइल में था. उसके बाद काम करते करते मनीष ने डिजाइनिंग और एक्सपोर्ट सीखा, जिसके बाद अपना बिजनेस करने की सोची.
2.दूसरे ब्रांड्स के लिए किया काम

मनीष पोद्दार ने पहले Zara समेत जैक एंड जोन्स, मिस सिक्स्टी जैसे ब्रांड के लिए गारमेंट्स डिजाइन किए थे. लेकिन फिर उन्होंने साल 2004 में अपनी जमा-पूंजी और 37 करोड़ का कर्ज लेकर बेंगलुरु में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चालू की.
3.कब शुरू किया बिजनेस?

मनीष पोद्दार ने साल 2015 में रेयर रैबिट नाम से अपने ब्रांड की शुरुआत की. उनकी जेंट्स गारमेंट्स को स्टाइलिश बनाने सोच ने उन्हें आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया. उन्होंने बेंगलुरु में अपना पहला स्टोर खोला. मनीष ने यूरोप से आइडिया लिया, कपड़े इटली से और न्यूयॉर्क से डिजाइन करवाते थे. फिर देखते- ही देखते उनकी महनत रंग लाई और उनके स्कोर आज पूरे भारत में फैल चुके हैं.
4.आज बना दी करोड़ों का कंपनी

मनीष पोद्दार ने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी कंपनी रेयर रैबिट को करोड़ों तक पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कंपन की वैल्यू 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2400 करोड़ भारतीय रुपये होती है.
5.करोड़ों का कर्ज लेकर शुरू किया बिजनेस

मुंबई के कालबादेवी में रहने वाले मनीष पोद्दार ने दुनिया को एक पैगाम दे दिया है कि अगर कोई कुछ करने की ठान लेता है, तो उसे करके ही मानता है. मनीष ने अपना बिजनेस स्टार्ट किया, जिसके लिए उन्होंने 37 करोड़ रुपये की भारी रकम का कर्ज ले लिया, जिसमें छोटी गलती भी कोई गुंजाइश नहीं थी.