बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Aug 23, 2026, 04:06 PM IST
1.नौकरी छोड़ लिया बिजनेस का रिस्क

हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले केएल बंसल ने इंजीनियर की हुई है. बंसल अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद इंजीनियर्स इंडिया में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर काम करने लगे. नौकरी करते हुए बंसल ने हाई-प्रेशर प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस की जरूरतों को देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने की ठान ली थी.
2.कब शुरू की कंपनी?

केएल बंसल ने साल 1988 में DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स नाम की कंपनी की शुरुआत की. आज ये कंपनी भारत की बेस्ट प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी बनकर उबरी है. उन्होंने तेल और गैस, बिजली और परमाणु ऊर्जा जैसे जरूरी सेक्टर में काम किया.
3.कंपनी में क्या क्या बनता है?

केएल बंसल की कंपनी DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स में पाइपिंग पाइपिंग स्पूल्स, मॉड्यूलर पाइपिंग, इंडक्शन पाइप बेंड्स, इंडस्ट्रियल पाइप फिटिंग्स, इंडस्ट्रियल स्टैक्स, विंड टर्बाइन टावर्स और प्रेशर वेसल्स मैन्युफैक्चरिंग करती है और दूसरी कंपनियों को सेवाएं देती है.
4.मुकेश अंबानी भी बने कंपनी के कस्टमर

केएल बंसल की कंपनी के आज बड़े बड़े लोग क्लाइंट हैं. मुकेश अंबानी भी बंसल के क्लाइंट में शामिल हैं. इतना ही नहीं, अंबाली की कंपनी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज, तोशिबा, JSW पावर सिस्टम्स, मैन, जॉन कॉकरिल, नूटर एरिक्सन और हनीवेल जैसी बड़ी-बड़ी कंपनी भी क्लाइंट्स बन गई हैं.
5.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

केएल बंसल की DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स आज भारत की सबसे बड़ी पाइपिंग कंपनियों में से एक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नौकरी छोड़ने के बाद केएल बंसल ने आज 4700 करोड़ रुपये का साम्राज्य बना दिया है.