Advertisement

सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, आज बना दी 23000 करोड़ की कंपनी

आजाद के बाद से लोग सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए जी-जान लगा देते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसने सरकारी नौकरी को भी लात मार दी और अपना बिजनेस किया. उस शख्स के सरकारी नौकरी की बजाय अपना कारोबार करने की ठानी थी और आज करोड़ों का साम्राज्य भी बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | Mar 07, 2026, 05:24 PM IST

1.सरकारी नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस

सरकारी नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस
1

गुजरात के रूपपुर में एक किसान के घर जन्मे करसनभाई पटेल के बचपन में उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की. हालांकि पढ़ाई करन के बाद उन्हें गुजरात सरकार के खनन और भूविज्ञान विभाग में सरकारी नौकरी मिल गई थी. लेकिन 6 साल बाद नौकरी छोड़ दी और अपना बिजनेस करने की ठान ली. 
 

Advertisement

2.कब और किस चीज का शुरू किया बिजनेस?

कब और किस चीज का शुरू किया बिजनेस?
2

करसन भाई पटेल ने 6 साल सरकारी नौकरी करने के बाद साल 1969 में वॉशिंग पॉउडर निरमा की नींव रखी. उस समय मार्केट में विदेशी और काफी महंगे वॉशिंग पॉउडर हुआ करते थे. ऐसे में उन्होंने निरमा नाम से ब्रांड लॉन्च हुआ, तो सस्ता और भारतीय ब्रांड था. निरमा के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की और पर ही उसे बनाना शुरू किया. निरमा के दाम ने लोगों का ध्यान खींचा और लोगों ने इसे पसंद भी किया. 
 

3.कंपनी को दिया बेटी का नाम

कंपनी को दिया बेटी का नाम
3

करसन भाई पटेल ने अपनी कंपनी निरमा का नाम अपनी बेटी के नाम पर रखा है. दरअसल, एक दुर्घटना में उनकी बेटी का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटी का नाम जिंदा रखने के लिए कंपनी का नाम उसके नाम पर रख दिया. 
 

4.करीब 20 हजार लोगों को देते हैं रोजगार

करीब 20 हजार लोगों को देते हैं रोजगार
4

करसन भाई पटेल की कंपनी में करीब 18000 हजार लोग काम करते हैं. करसन भाई ने ये बताया कि वो सिर्फ अकेले ही कामयाब नहीं बने, उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार देकर उनके घर भी चलाए हैं. 
 

5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

आज बना दी करोड़ों की कंपनी
5

करसन भाई पटेल की लगन, कड़ी मेहनत और जज्बा ने उनकी कंपनी को आज खरबों तक पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कंपनी का टर्नओवर 23000 करोड़ रुपये है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement