Advertisement

50000 से की थी बिजनेस की शुरुआत, आज बना दी 170 करोड़ की कंपनी 

अक्सर लोग सोचते हैं कि अपना बिजनेस करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती है. लेकिन अगर आपके मन में कारोबार करने का जज्बा है, तो आदमी फिर पैसे नहीं देखता है. आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने सिर्फ 50000 रुपये से कारोबार शुरू किया और करोड़ों का साम्राज्य बना दिया.

मोहम्मद साबिर | Mar 16, 2026, 10:22 PM IST

1.पिता-बेटे की जोड़ी हुई सुपरहिट

पिता-बेटे की जोड़ी हुई सुपरहिट
1

मुंबई के रहने वाले हितेश चुन्नीलाल शाह अपना काम शुरू किया था, जिसके बाद उनके बेटे हर्षित शाह ने अपने पिता के बिजनेस को और ऊपर तक पहुंचाने की ठान ली. हर्षित ने मैकेनिकल इंजीनियर और एमबीए तक पढ़ाई की है. अब ये पिता और बेटे की जोड़ी सुपर हिट हो गई है, क्योंकि अब वो करोड़ों के मालिक बन गए हैं. 
 

Advertisement

2.50000 में शुरू हुआ बिजनेस

50000 में शुरू हुआ बिजनेस
2

हितेश चुन्नीलाल शाह और हर्षित शाह ने सिर्फ 50000 रुपये में अपना बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने छोटी वर्कशॉप से ये काम शुरू किया था. लेकिन देखते ही देखते उनकी कंपनी करोड़ों रुपये तक पहुंच गई.
 

3.कब शुरू किया कारोबार?

कब शुरू किया कारोबार?
3

हितेश चुन्नीलाल शाह ने साल 1999 में सस्ते प्लास्टिक के गमलों की एक वर्कशॉप शुरू की थी. उसके बाद हर्षित ने अपने पिता की वर्कशॉप को पब्लिक लिस्‍टेड कंपनी में तब्दील कर लिया. उसका नाम हर्षदीप हॉर्टिको लिमिटेड रख दिया. इस ब्रांड में 2,200 से ज्‍यादा प्रोडक्‍ट बिकते हैं. 
 

4.हर्षित ने चंद सालों में बदल दिया पिता का बिजनेस

हर्षित ने चंद सालों में बदल दिया पिता का बिजनेस
4

हितेश ने अपने बेटे हर्षित को अपना बिजनेस सौंप दिया था. साल 2020 में हर्षित ने अपने पिता का कारोबार अपने हाथ में लिया. फिर तीन साल बाद यानी 2023 में हर्षित की कड़ी मेहनत से कंपनी करोड़ों तक पहुंच गई. अब उनकी कंपनी आउटडोर फर्नीचर, ग्रीन शेड नेट और सबसे खास 3D-प्रिंटेड सस्टेनेबल तक प्लांट बनाने लगी.
 

5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

आज बना दी करोड़ों की कंपनी
5

हर्षिक शाह ने अपने पिता हितेश शाह की कंपनी को चंद सालों में आसमान तक पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हितेश और हर्षित पिता-बेटे की जोड़ी की कंपनी का सालाना टर्नओवर 170 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement