Advertisement

सरकारी नौकरी छोड़ 10 लाख में शुरू किया बिजनेस, आज खड़ी कर दी 150 करोड़ की कंपनी

व्यक्ति पढ़-लिखकर यही सोचता है कि किसी तरह बस सरकारी नौकरी लग जाए, जिसके के लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने सरकारी नौकरी और सुरक्षा वाला भविष्‍य छोड़कर बिजनेस का रिस्क लिया. हालांकि आज उसने करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.

मोहम्मद साबिर | Jun 13, 2026, 11:11 PM IST

1.सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

सरकारी नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस
1

चंडीगढ़ के रहने वाले डॉ. हिमांशु गांधी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई के बाद सरकारी नौकरी में अप्लाई किया और उनकी नौकरी सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव (Administrative) पोजीशन पर लग गई. लेकिन हिमांशु को सरकारी नौकरी में मजा नहीं आ रहा था और उन्हें अपना बिजनेस स्टार्ट करना था, जिसके के लिए उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी को हंसते-हंसते छोड़ दिया. 
 

Advertisement

2.10 लाख रुपये में शुरू किया कारोबार

10 लाख रुपये में शुरू किया कारोबार
2

हिमांशु ने मार्केट में देखा कि प्रीमियम बेबी केयर ब्रांड कम हैं और जो भी हैं, वो महंगे और विदेशी हैं. लेकिन फिर हिमांशु ने बच्चों की Sensitive Skin के बारे में सोचा और एक दमदार आइडिया के साथ बिजनेस शुरू किया. साल 2016 में हिमांशु ने मदर स्पर्श (Mother Sparsh) कंपनी की नींव रखी. हालांकि, हिमांशु गांधी ने अपनी पत्नि रिशु गांधी संग मिलकर 10 लाख रुपये की जमा पूंजी के साथ ये कारोबार स्टार्ट किया था. 
 

3.विज्ञापनों पर नहीं खर्च किए लाखों रुपये

विज्ञापनों पर नहीं खर्च किए लाखों रुपये
3

हिमांशु के लिए बेबी केयर सेगमेंट की दुनिया में कदम रखना बिल्कुल भी आसान नहीं था. न ही उनके पास कोई भारी रकम रकम थी और न ही फंडिंग थी. हालांकि, उन्होंने अपनी कंपनी के लिए विज्ञापनों पर पैसों नहीं खर्च किया. उन्होंने सीधे हॉस्पिटल और नए माता-पिता तक अपनी कंपनी के उत्पाद पहुंचाए. उन्होंने नए माता-पिता को सैंपल के तौर पर कुछ प्रोडक्ट दिए, ताकी लोगों इसका पता लगे और प्रोमोशन हो सके. विज्ञापनों की जगह जमीन स्तर के प्रचार ने कंपनी को बंपर फायदा दिया. 
 

4.केमिक फ्री हैं रहते हैं कंपनी के प्रोडक्ट

केमिक फ्री हैं रहते हैं कंपनी के प्रोडक्ट
4

हिमांशु गांधी की कंपनी मदर स्पर्श के प्रोडक्ट टॉक्सिन-फ्री यानी केमिकल फ्री रहते हैं. इसी वजह से आज माता-पिता की पहली पसंद मदर स्पर्श बना हुआ है. हिमांशु ने दूसरी कंपनियों की तरह विज्ञापन पर पैसे खर्च नहीं किए. उन्होंने माताओं-पिताओं का भरोसा जीता है, जिससे उनकी कंपनी आज करोड़ों रुपये कमा रही है. 
 

5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य
5

हिमांशु ने ऐसे समाज में सरकारी नौकरी को लात मारी, जहां गर्वमेंट जॉब को सुरक्षा और भविष्य माना जाता है. हालांकि, आज हिमांशु के इस रिस्क ने उनका भविष्य सुनहरा बन गया है. हिमांशु की मदर स्पर्श का रेवेन्यू 150 करोड़ पार कर चुका है.  
(ALL Photo: AI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement