Advertisement

500 करोड़ की कंपनी होने के बाद भी शुरू किया दूसरा बिजनेस, इस कारोबार में भी कर रही हैं तगड़ी कमाई

आज के दौर में महिलाएं भी पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही हैं. आज हम एक ऐसी महिला की कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपने ससुराल में जाकर फैमिली बिजनेस को पहले करोड़ों का साम्राज्य बनाया और अब दूसरे कारोबार से तगड़ी कमाई कर रही है.

मोहम्मद साबिर | Jun 03, 2026, 09:26 PM IST

1.ससुराल जाकर फैमिली बिजनेस को संभाला

ससुराल जाकर फैमिली बिजनेस को संभाला
1

दीपिका नागासामी का बचपन एक साधारण परिवार में बीचा है. उनके पिता एक पुलिस ऑफिसर थे और मां हाउसवाइफ थीं. दीपिका ने फैशन और टेक्सटाइल में अपनी पढ़ाई पूरी की है. हालांकि, पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी शादी थलप्पाकट्टी परिवार में शादी हो गई. फिर उन्होंने अपने ससुराल में जाकर बिजनेस संभाला और उसे करोड़ों तक पहुंचाया. 
 

Advertisement

2.ससुराल वालों ने हमेशा दीपिका का दिया साथ

ससुराल वालों ने हमेशा दीपिका का दिया साथ
2

मिडिल क्लास फैमिली में पली-बढ़ी दीपिका के लिए बिजनेस फैमिली में पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन दीपिका का पति और ससुराल वालों ने हमेशा उनका साथ दिया. यहां तक उन्हें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार दिया. इतना ही नहीं, उनके ससुराल वालों ने फैमिली बिजनेस में भी उन्हें आगे रखा. 
 

3.एक आइडिया और बदल गया पूरा फैमिली बिजनेस

एक आइडिया और बदल गया पूरा फैमिली बिजनेस
3

डिंडीगल थलप्पाकट्टी जब भी आता है, तो शानदार स्वाद वाली बिरयानी ही याद आती है. दीपिका के ससुराल वाले डिंडीगल थलप्पाकट्टी नाम से बिरयानी की कंपनी चलाते थे. फिर इस बिजनेस में दीपिका की एंट्री हुई. वो थलप्पाकट्टी की मार्टेकिंग टीम में शामिल हुई और फिर उन्होंने पूरी तरह से बदलाव करने का फैसला लिया. पहले बिरयानी की दुकानों पर सिर्फ पार्सल काउंटर या पुरुष ही बैठ सकते थे. लेकिन दीपिका ने अपने आइडिया से इसमें बदलाव किया. दीपिका ने इसमें बदलाव किया और महिलाओं को आगे बढ़ाया. आज उनकी कॉर्पोरेट यूनिट में 80 से 90 महिलाएं ही है, जो देर रात कैश काउंटर संभाला करती हैं, जिससे फैमिली भी उनके रेस्तरां जाकर बिरायानी का स्वाद लेते हैं. 
 

4.इस आइडिया से बनाया करोड़ों का साम्राज्य

इस आइडिया से बनाया करोड़ों का साम्राज्य
4

दीपिका ने अपने एक आइडिया से ससुराल वालों का बिजनेस करोड़ों तक पहुंचा दिया. आज उनकी बिरयानी खाने के लिए महिलाएं, बच्चों और फैमिली सभी के लिए सुरक्षित बन गया है. आज उन्होंने एक रेस्तरां चैन बना दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कंपनी का रेवेन्यू 500 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 
 

5.फिर शुरू किया दूसरा कारोबार

फिर शुरू किया दूसरा कारोबार
5

दीपिका ने अपनी मेहनत से बिरयानी के बिजनेस को करोड़ों का बना दिया था. लेकिन वो यहां नहीं रुकी. फिर उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया. उन्होंने रसोई से निकला स्किनकेयर फॉर्मूला तैयार किया. फिर उन्होंने डिप्सी नाम से स्टार्टअप लॉन्च किया. उन्होंने फिर मल्ली मल्ली प्रोडक्ट लॉन्च किया, जो लोगों की पहली पसंद बन चुका है. आज उनका डिप्सी स्टार्टअप तगड़ी कमाई कर रहा है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement