Advertisement

एक सिलाई मशीन के साथ शुरू किया था अपना बिजनेस, आज बना दी 1700 करोड़ की कंपनी

लोग सोचते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये चाहिए होते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे, जिसने सिर्फ एक मशीन के साथ कारोबार शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. इस कहानी से आप भी सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Jun 14, 2026, 10:09 PM IST

1.एक सिलाई मशनी के साथ शुरू किया था अपना बिजनेस

एक सिलाई मशनी के साथ शुरू किया था अपना बिजनेस
1

हरियाणा के भिवानी जिले रहने वाले दीनदयाल गुप्‍ता ने हमेशा से अपना बिजनेस का सपना देखा था.उनके गांव में ये संभव नहीं था. इसी वजह से उन्होंने अपना गांव छोड़ा और कोलकाता चले गए. उन्होंने करीब 10 साल तक होजरी इंडस्‍ट्री काम करने लगे थे. काम करने साथ-साथ वो अपना बिजनेस करने की भी सोच रहे थे. 
 

Advertisement

2.इस आइडिया ने बनाया अपना बिजनेस

इस आइडिया ने बनाया अपना बिजनेस
2

दीनदयाल ने होजरी इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक नौकरी की. उन्होंने वहां ग्राहकों की जरूरत समझी, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन को अच्छे से अपने दिमाग में बैठा लिया. उसके बाद उन्होंने अरना कारोबार शुरू किया. हालांकि, उन्होंने अपने कारोबार को शुरू करने से पहले छोटी से बड़ी सभी बारीकियां सीख ली थी, ताकि गलती की कोई गुंजाइश न रहे. 
 

3.साल 1972 में शुरू किया अपना बिजनेस

साल 1972 में शुरू किया अपना बिजनेस
3

दीनदयाल गुप्ता ने सारी बारीकियां सीखकर साल 1972 में भवानी टेक्‍सटाइल्‍स नाम से कंपनी की नींव रखी. हालांकि, शुरुआत में उन्हें काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ा. लेकिन फिर साल 1986 में उनके बेटे ने कारोबार में हाथ आजमाया. 
 

4.कुछ साल बाद बदल दिया कंपनी का नाम

कुछ साल बाद बदल दिया कंपनी का नाम
4

दीनदयाल गुप्ता के बेटे भी अपने पिता के कारोबार से जुड़ गए. उनके बड़े बेटे विनोद चार्टर्ड एकाउंटेंट थे. फिर उन्होंने अपने पिता के लिए कंपनी को अपडेट किया और मार्केटिंग शुरू की. फिर साल 1998 में भवानी टेक्‍सटाइल्‍स से डॉलर (Dollar) नाम रख दिया, जो मेंस और विमेंस अंडरगार्मेंट बनाती है. इस कंपनी का फिट है बॉस टैगलाइन फिट बैठा. 
 

5.आज बनाया करोड़ों रुपयों का साम्राज्य

आज बनाया करोड़ों रुपयों का साम्राज्य
5

भले ही दीनदयाल गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे. लेकिन उनको डॉलर कंपनी के नाम से हमेशा जाना जाएगा. उनकी गैरमौजूदगी में उनके सभी बेटे बिजनेस चला रहे हैं. इस ब्रांड के अक्षय कुमार, सलमान खान, सैफ अली खान, महेश बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स ब्रैंड एंबेसडर रह चुके हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement