Advertisement

अपने घर से शुरू किया था बिजनेस, आज कर रहे हैं लाखों की कमाई

मां-बाप अपने बच्चों के लिए हर चीज करने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे में आज हम एक ऐसी ही मां की कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपने बच्चे की सेहत को देखते हुए एक बिजनेस स्टार्ट किया. वहीं, उनका ये बिजनेस सुपरहिट रहा और आज लाखों की कमाई हो रही है.

मोहम्मद साबिर | May 29, 2026, 04:54 PM IST

1.अपने घल पर शुरू किया बिजनेस

अपने घल पर शुरू किया बिजनेस
1

तेलंगाना के खम्मन जिले चंदना गाडे का बचपन घरेलू सब्जियां खाकर गुजरा है. वो एक किसान परिवार में जन्मी हैं और उन्होंने बचपन से ही जैविक सब्जियां खाई हैं. हालांकि, यही वो अपनी बच्ची के लिए भी चाहती थी. इसी वजह से उन्होंने बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है.  
 

Advertisement

2.कैसे आया बिजनेस का शक?

कैसे आया बिजनेस का शक?
2

चंदना गाडे ने साल 2014 में अपनी बेटी को जन्म दिया था. तब वो अपनी बच्ची को जैविक हरी सब्जियां और चावल खिलाकर बड़ा करना चाहती थीं. लेकिन शहर में मिलने वाली सब्जियों पर उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने के लिए बिजनेस स्टार्ट किया. उन्होंने घर पर खेती के लिए देशी किस्मों के बीजों की तलाश शुरू कर दी. चंदना और उनके पति नवीन गाडे ने कई स्थानीय और ऑनलाइन मार्केट को अच्छे देखा. फिर उन्हें पता चला कि देशी बीजों के लिए उचित समर्पित बाजार की कमी है. 
 

3.चंदना गाडे ने बताई पूरी कहानी

चंदना गाडे ने बताई पूरी कहानी
3

द बेटर इंडिया से बात करते हुए चंदना गाडे ने बताया, "हमें ऐसी खबरें मिलीं कि किसान पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए दूषित जल निकासी के पानी का उपयोग कर रहे हैं और रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का भी उपयोग कर रहे हैं. इन दिनों, बच्चे जिस तरह का खाना खाते हैं. उसके कारण कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. हम अपनी बेटी को विषाक्त भोजन नहीं परोसना चाहते थे." 
 

4.कब रखी कंपनी की नींव?

कब रखी कंपनी की नींव?
4

चंदना गाडे ने अपने पति नवीन के साथ मिलकर सीडबास्केट की नींव रखी थी. इसमें सब्जियां, फलों के बीच, फूलों के देशी बीज, ग्रो बैग और गाय के गोबर मिलता है. हालांकि, इस कंपनी में 200 उत्पाद उपलब्ध हैं. इसमें वे मेथी, ब्रोकोली, चुकंदर, सफेद करेला, ऐश लौकी, सॉरेल पत्तियां, लाल ऐमारैंथ, डोलिचोस बुश, पीली ककड़ी, अल्पाइन स्ट्रॉबेरी, पीली चेरी टमाटर और लाल भिंडी जैसे विदेशी फलों और सब्जियों की कम से कम 150 देशी बीज किस्मों को बेचते हैं.
 

5.आज कर रहे हैं लाखों की कमाई

आज कर रहे हैं लाखों की कमाई
5

चंदना गाडे और नवीन गाडे ने सिर्फ अपने ही बच्चे के लिए नहीं, बल्कि उन्होंने देश भर के कई बच्चों की सेहत के लिए सहायता की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चंदना की कंपनी सालाना 50 लाख की कमाई कर रही है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement