बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 09, 2026, 10:51 PM IST
1.फौजी से बिजनसमैन तक का सफर

केरला के रहने वाले सीपी कृष्णन नायर का जन्म 1922 में हुआ था. उनका पूरा नाम चित्तरत पूवक्कट्ट कृष्णन नायर था. उनका बचपन गरीबी में बीता है. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से पढ़ाई पूरी करना असंभव था. लेकिन फिर चिरक्कल के महाराज ने उनकी मदद की. उन्होंने नायर को ताउम्र स्कॉलरशिप देने का वादा किया था.
2.बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई

घर की आर्थिक स्थिति की वजह से सीपी कृष्णन नायर ने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी औक आर्मी ज्वाइन कर ली. आर्मी पद को संभालने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर केरल में राशन वितरण प्रणाली में शामिल हो गए. हालांकि एक बार फिर नारायण ने आर्मी में शामिल होने का फैसला लिया. फिर वो मराठा लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट के कैप्टन बन गए.
3.बिजनेसमैन की बेटी से की शादी

सीपी कृष्णन नायर की ईमानदारी और मेहनत को देखक एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी उनसे करवा. उनकी पत्नी का नाम लीला था. लीला के पिता का Textile बिजनेस था. ऐसे में नायर भी अपने ससुर के बिजनेस में जुड़ गए.
4.फ्लॉप हो गया था पहला बिजनेस

सीपी कृष्णन नायर कपड़ा क्षेत्र में भारी सफलता मिली. उनका ये बिजनेस खूब चला. लेकिन फिर अचानक उनकी फैक्ट्री में मशीने खराब होने लगी और फिर ये बिजनेस बंद हो गया. नायर कर्ज में डूब गए, सारे ऑर्डर कैंसल हो गए. नायर का दिवालिया हो गया और घर बेचने की भी नौबत आ गई थी.
5.फिर बदली किस्मत

कपड़े की फील्ड में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिर इसी को अपना रास्ता चुना. इस बार उन्होंने उन्होंने "लीला लेस" की स्थापना की और राल्फ लॉरेन जैसे फैशन ब्रांडों के लिए "ब्लीडिंग मद्रास" कपड़े बनाए. नायर ने फिर इसकी कमाई से अपना सारा कर्ज चुकाया और तगड़ी कमाई करने लगे.
6.65 साल की उम्र शुरू की होटल चेन

सीपी कृष्णन नायर एक बड़े बिजनेसमैन बन गए थे. लेकिन उनके लिए ये काफी नहीं था. उन्होंने एक होटल चेन की शुरुआत की. साल 1987 में 65 साल की उम्र में नायर ने अपना पहला होटल लीला की शुरुआत की, जो मुंबई था. इस होटल को बनाने के लिए उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया. इसे बनाने के बीच रोक भी लग गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इसे बनाकर ही दम लिया.
7.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

सीपी कृष्णन नायर का निधन 17 मई 2014 को हो गया था. लेकिन उन्होंने भारत में एक लग्जरी होटल चेन बनाकर दी है. लीला ने ताज और ओबेरॉय जैसे होटलों का टक्कर ही नहीं दी, बल्कि उन्हें पछाड़ दिया है. आज लीला की नेटवर्थ 15000 करोड़ रुपये है. लीला मुंबई से लेकर भारत के कई राज्यों में लीला है.