बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Jun 10, 2026, 10:57 PM IST
1.विदेश में जन्मे, भारत में पले-बढ़े

भरत देसाई का जन्म केन्या में हुआ था. लेकिन उनका पालन-पोषण भारत में ही हुआ है. उन्होंने IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की हुई है. इतना ही नहीं, भरत ने स्टीफन एम रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए भी किया हुआ है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भरत ने नौकरी भी की है.
2.पढ़ाई पूरी करने के बाद इस कंपनी में की नौकरी

भरत देसाई ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा की कंपनी TCS में नौकरी की है. हालांकि, हमेशा से उनके दिल में कुछ बड़ा करने का सपना रहता था, जिसकी वजह से भरत ने नौकरी छोड़कर बिजनेस का प्लान स्टार्ट किया. इस आइडिया के साथ उन्होंने भारत छोड़ दिया और अमेरिका में शिफ्ट हो गए.
3.पत्नी के साथ मिलकर 1.5 लाख में विदेश में शुरू किया बिजनेस

भरत देसाई ने नीरजा सेठी के साथ शादी रचा ली थी. नौकरी छोड़ने के बाद भरत ने साल 1980 में अपनी पत्नी के साथ मिलकर अमेरिका में ही IT कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल (Syntel) नाम से कंपनी शुरू की. हालांकि, पहले साल से ही भरत की कंपनी ने तगड़ी कमाई की. साल 2018 तक कंपनी का रेवेन्यू 90 करोड़ डॉलर पहुंच गया था. हालांकि, Atos SE कंपनी ने सिंटेल को 28000 करोड़ रुपये अधिग्रहण किया. लेकिन बाद में Atos ने भरत पर मुकदमा दर्ज करवा दिया. लेकिन बाद ये मुकदमा खारिज हो गया था.
4.कई पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

USA टुडे और NASDAQ की ओर से भरत देसाई को एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. इतना ही नहीं, फोर्ब्स ने सिंटेल कंपनी को अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ 200 कंपनियों में भी जगह दी है. भारतीय मूल के होने के बाद भी भरत देसाई ने अमेरिका में बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है.
5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

भरत देसाई ने एक छोटे अपार्टमेंट से अपना कारोबार शुरू किया था. लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक है. इस विदेशी कंपनी का रेवेन्यू 13,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. (ALL Photos: AI)