बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 18, 2026, 11:41 PM IST
1.तीन दोस्तों ने मिलकर शुरू किया बिजनेस

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले अतुल्य कौशिक ने वेल्लोर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की डिग्री हासिल की हुई है, जिसके बाद उन्होंने गूगल पे जैसे दिग्गज कंपनी में किया. हालांकि उसके बाद उन्होंने फिनटेक स्टार्टअप इंस्टामोजो में भी काम किया. इस बीच उन्हें एहसास हुआ कि स्टूडेंट्स को नौकरी मिलने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि उनकी नॉलेज और तैयारी कम है. उसके बाद अतुल्य ने अपने दो दोस्त मनीष और आशय के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने की सोची.
2.बिजनेस के लिए छोड़ी नौकरी

अतुल्य कौशिक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर mygeekmonkey.com नाम से एक साइड बिजनेस शुरू किया. इस वेबसाइट पर नौकरी से जुड़ी टिप्स मिलती थीं, तो सिर्फ 99 रुपये में मिल जाती थीं. पहले दिन उनकी 299 रुपये की कमाई हुई है. हालांकि फिर उन्होंने 9 महीने में 45 लाख की कमाई की. हालांकि फिर तीनों दोस्तों ने पार्ट-टाइम बिजनेस को फुल-टाइम बिजनेस की सोची, जिसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी.
3.99 रुपये में शुरू किया था बिजनेस

रिपोर्ट्स के अनुसार, अतुल्य कौशिक, मनीष अग्रवाल और आशय मित्रा ने पहले अपनी कंपनी का नाम mygeekmonkey.com रखा था. लेकिन फिर बाद में उसे PrepInsta कर दिया था. दरअसल, PrepInsta नाम के लिए अतुल्य ने 99 रुपये में नया डोमेन खरीदा था. साल 2019 में उन्होंने नोएडा में कंपनी की शुरुआत की थी. 99 रुपये में सिर्फ उनकी कंपनी का नाम नहीं बदला बल्कि उनकी किस्मत भी बदल गई.
4.कई महीने फ्री दी सर्विस

अतुल्य कौशिक और उनके दो दोस्तों ने अपनी कंपनी में 1-2 महीने फ्री सर्विस दी और स्टूडेंट्स की मदद की. इससे उनके बिजनेस में ग्रोथ भी आया है. क्योंकि फ्री सर्विस देने से उनके ब्रांड को प्रमोशन भी हो गया. उन्होंने स्टूडेंट्स को डिस्काउंट देना भी शुरू किया. प्रेपइंस्टा प्राइम पैकेज में 200 से ज्यादा कोर्स शामिल थे.
5.5 साल में बना दिया करोड़ों का बिजनेस

अतुल्य कौशिक, मनीष अग्रवाल और आशय मिश्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने बिजनेस को करोड़ों तक पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों दोस्तों ने सिर्फ 5 साल में 8 करोड़ों रुपये सालाना टर्नओवर कर दिया है. उनकी वेबसाइट पर 20 लाख से ज्यादा लोग आते हैं और करीब 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स उनका सब्सक्रिप्शन भी लिए हैं.