Advertisement

नौकरी के साथ शुरू किया था बिजनेस, 10 लाख रुपये से बना दी 62 करोड़ की कंपनी

अक्सर लोग नौकरी करते हैं और अच्छा पैकेज मिलता है, तो उसी में सेट हो जाते हैं. लेकिन आज हम ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नौकरी करते-करते अपना बिजनेस स्टार्ट किया था. अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. इस कहानी से आप भी सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Aug 19, 2026, 08:30 PM IST

1.नौकरी करते करते शुरू किया बिजनेस

नौकरी करते करते शुरू किया बिजनेस
1

आशीष पांडे और सुमित कुमार दोनों ही साल 2021 में दिल्ली-एनसीआर में एक अमेरिकी कंपनी के लिए काम करते थे. दोनों पेरोल प्रोसेस के लिए नाइट शिफ्ट में नौकरी करते थे. हालांकि, आशीष और सुमित ने नौकरी करते-करते अपना बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान बनाया. उस समय ऑनलाइन राशन डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ रहा था और दोनों ने उसी को अपनी सफलता बनानी की ठान ली थी. 
 

Advertisement

2.10 लाख रुपये से शुरू किया था बिजनेस

10 लाख रुपये से शुरू किया था बिजनेस
2

आशीष और सुमित ने साल 2021 में सिर्फ 10 लाख रुपये से बायबाय टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की. उन्होंने बायबाय कार्ट ने ब्रांड कंपनी लॉन्च की. आज ये कंपनी 300 से ज्यादा किराना स्टोर्स तक पहुंच चुका है और इसमें तेजी से बढ़ोतरी की भी उम्मीद है. 
 

3.कैसे आया बिजनेस का आइडिया?

कैसे आया बिजनेस का आइडिया?
3

आशीष और सुमित ने नौकरी करते हुए देखा कि देश में ऑनलाइन डिलीवरी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और किराना स्टोर का काम मंदा पड़ रहा है. ऐसे में उन्होंने इसपर फोकस किया और उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीतने पर काम किया. उन्होंने सोचा कि इन दुकानों को मॉडर्न तकनीक और अच्छे सिस्टम से अपडेट किया जाए. इसी वजह से उन्हें बायबाय कार्ट का आइडिया आया था. 
 

4.90000 से ज्यादा प्रोडक्ट शामिल

90000 से ज्यादा प्रोडक्ट शामिल
4

बायबाय कार्ट में आज 90,000 से भी ज्यादा प्रोडक्ट शामिल हैं और साथ ही करीब 1000 ब्रांड भी जुड़े हुए हैं. हालांकि, अब कंपनी का अगला लक्ष्य इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है. हालांकि, ये कंपनी आज पंजाब, बिहार, केरल, पूर्वोत्तर भारत और कश्मीर जैसे कई राज्यों में फैल पहुंच गई. 
 

5.10 लाख से बना दिए 62 करोड़ का साम्राज्य

10 लाख से बना दिए 62 करोड़ का साम्राज्य
5

आशीष और सुमित को ये कंपनी खड़ी करने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. वो लोग रात में नौकरी करते थे, तो दिन में अपना बिजनेस का सभी काम खुद करते थे. हालांकि, उनकी मेहनत आज रंग लाई है और दोनों ने मिलकर करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीष और सुमित की कंपनी का सालाना टर्नओवनर 62 करोड़ रुपये है. (Photo: AI)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement