बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Dec 08, 2025, 08:57 PM IST
1.14 साल की नौकरी छोड़कर शुरू किया बिजनेस

गाजियाबाद के रहने वाली असीम रावत ने 14 साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी की. लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि वो दिल से नौकरी नहीं कर रहे हैं और उन्हें कुछ अपना करने की ललक हुई. उसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया और वो करोड़ों में कमाई कर रहे हैं.
2.2015 में शुरू किया अपना कारोबार

असीम रावत ने 14 साल तक नौकरी करने के बाद साल 2015 में हेता ऑर्गेनिक की नींव रखी. उन्होंने भारतीय नस्ल की गायों के साथ आगे बढ़ने का सोचा और उनकी हिम्मत उन्हें आगे ले भी गई. आज उनकी कंपनी में 1100 से अधिक गाय मौजूद हैं. इसके अलावा उनकी कंपनी में 130 से अधिक उत्पाहद भी तैयार होते हैं.
3.100 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार

असीम रावत ने अपनी कंपनी हेता ऑर्गेनिक के जरिए कई लोगों को रोजगार भी दिया है. आज उनकी कंपनी में 110 से ज्यादा कर्मचारी भी मौजूद है.
4.अपनी डेयरी को पहुंचा ऑनलाइन

असीम रावत ने हेता ऑर्गेनिक नाम की डेयरी को ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी बढ़ाया है. उनके घी, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद की बिक्री उनकी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म पर होती है.
5.आज होती है करोड़ों की कमाई

असीम रावत के लिए एक कहावत ठीक बैठती है कि देर आए दुरुस्त आए... 14 साल की नौकरी को छोड़ा और रिस्क लिया. लेकिन आज वो करोड़ों रुपये के मालिक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कंपनी का टर्नओवर 10 करोड़ रुपये है.