बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 15, 2026, 11:39 PM IST
1.नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले अमित निगम का जन्म उस परिवार में हुआ था, जहां ज्यादातर लोग सरकारी नौकरी करने वाले ही थे. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.A. किया हुआ. उसके बाद अमित ने नोएडा से मार्केटिंग में पीजीडीएम का कोर्स किया था. हालांकि उन्हें हमेशा से कुछ बड़ा करने का सपना था और उन्होंने फिर नौकरी छोड़कर बिजनेस स्टार्ट किया.
2.कई कंपनियों में भी कर चुके हैं काम

अमित निगम को कोर्स करने के बाद दिल्ली के इंडियन रेयॉन लिमिटेड में नौकरी मिल गई. उन्हें बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी जॉइन किया था और फिर उन्हें 6 महीने के अंदर ही प्रोमशन भी मिल गया. उसके बाद अमित ने एस्कॉर्टेल मोबाइल कम्युनिकेशन, उषा और एयरटेल जैसी बड़ी कंपिनयों में भी काम किया है.
3.10 लाख रुपये में शुरू किया अपना बिजनेस

अमित निगम ने साल 2017 में 10 लाख रुपये में अपना बिजनेस स्टार्ट किया. उन्होंने बैंकइट की स्थापना की. इसमें लोग बैंक अकाउंट खोलने, पैसे भेजने और निकालने, बिलों का भुगतान समेत कई तरह के बीमा की सुविधाएं दी जाती हैं.
4.बैंकइट की पीछे क्या था अमित का मकसद?

अमित निगम ने 2017 में बैंकइट की स्थापना की थी. उनका मकसद था कि अप्रवासी मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों तक सर्विस मुहैया कराना था, जो बैंक की सुविधाओं से कोसों दूर थे. इसी वजह से उन्होंने बैंकइट के रूप में ऑल-इन-वन बैंकिंग और पेमेंट ऐप शुरू किया.
5.आज बना दी करोड़ों की कंपनी

अमित कुमार ने साल 2017 में बैंकइट की नींव रखी थी और अगले 5 साल में ही उन्होंने तगड़ी कमाई करनी शुरू कर दी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंकइट का रेवेन्यू 176 करोड़ रुपये पहुंच गया है.