Advertisement

नौकरी छोड़ 10 लाख रुपये से शुरू किया बिजनेस, आज बना दी 150 करोड़ की कंपनी

अक्सर एक बड़े बिजनेसमैन की शुरुआती एकदम सधारण होती है. इसी तरह आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं, जिसने पहले नौकरियां की, लेकिन फिर बाद में नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना डाला है. आप भी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Mar 05, 2026, 06:07 PM IST

1.नौकरी को लात मारकर शुरू किया बिजनेस

नौकरी को लात मारकर शुरू किया बिजनेस
1

मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले अमित निगम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.A. अर्थशास्त्र किया था, जिसके बाद उन्होंने नोएडा से मार्केटिंग में पीजीडीएम का कोर्स किया. उसके बाद 10000 नौकरी की, लेकिन उसके बाद नौकरी छोड़कर बिजनेस का फैसला किया और आज करोड़ों के मालिक हैं. 
 

Advertisement

2.10 लाख में शुरू किया था बिजनेस

10 लाख में शुरू किया था बिजनेस
2

अमित निगम ने जब नौकरी करना स्टार्ट किया, तो उसके 6 महीने के अंदर ही उनका प्रमोशन हो गया था. उन्होंने एस्कॉर्टेल मोबाइल कम्युनिकेशन, उषा और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया. हालांकि उसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि उन्होंने अपनी जमा-पूंजी से 10 लाख रुपये से अपना बिजनेस शुरू किया था. 
 

3.कब खोला अपना कारोबार?

कब खोला अपना कारोबार?
3

अमित निगम ने साल 2017 में 10 लाख रुपये से बैंकइट की स्थापना की. इस कंपनी का मकसद है कि जो लोग बैंकिंग सेवाओं से कोसों दूर हैं. जैसे अप्रवासी मजदूरों और दिहाड़ी-मजदूरों लोगों को तक आसान वित्तीय सेवाएं मुहैया करवाना है. इस कंपनी के सबसे बड़े ग्राहक अप्रवासी मजदूर हैं. 
 

4.क्या है बैंकइट?

क्या है बैंकइट?
4

बैंकइट डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बैंक खाता खोलने, पैसे भेजने और बिलों का भुगतान के अलावा बीमा की सुविधाएं मुहैया करवाता है. हालांकि इसमें आरडी, एफडी और नए खाते खोलने जैसे काम भी होते हैं. बैंकइट एक ऑलइनवन बैंकिंग और पेमेंट ऐप है. 
 

5.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य
5

अमित निगम की कंपनी बैंकइट देखते ही देखते करोड़ों तक पहुंच गया है. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंकइट की सालाना टर्नओवर 150 करोड़ रुपये है. हालांकि ये बैंकइट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड भी करवा लिया है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement