बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Dec 13, 2025, 08:40 PM IST
1.नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले अमित निगम ने एक कंपनी में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी जॉइन किया था. लेकिन फिर अपनी कड़ी मेहनत से 6 महीने में ही प्रोमोशन भी हासिल कर लिया. उसके बाद अमित ने एस्कॉर्टेल मोबाइल कम्युनिकेशन, उषा और एयरटेल जैसी कंपनियों में भी काम किया. लेकिन फिर उन्होंने कुछ अपना काम करने की सोची और नौकरी छोड़ दी.
2.2017 में शुरू किया था स्टार्टअप

अमित निगम ने साल 2017 में Bankit की नींव रखी थी. इस कंपनी के जरिए उनका मकसद सिर्फ मजदूरों और दिहाड़ी-मजदूरों तक आसान वित्तीय सेवाएं प्रदान करवाना था. ऐसे लोग बैंक सेवाओं से दूर थे और उनतक आसानी से ये सेवाएं पहुंचाना चाहते थे.
3.10 लाख में रखी थी Bankit की नींव

अमित निगम ने साल 2017 में Bankit की नींव रख दी थी. अमित ने अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की जमा-पूंजी झोक दी थी और काफी बड़ा रिस्क लिया था. लेकिन उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उनकी कंपनी करोड़ों पहुंच गई.
4.क्या करता है Bankit?

Bankit कंपनी अप्रवासी मजदूर तक बैंकों के सेवाएं प्रदान करवाता है. ये कंपनी लोगों को बैंक खाता खोलने, पैसे भेजने, बिलों का भुगतान करने और यहां तक कि बीमा की सुविधाएं प्रदान करती है. इसके अलावा इस कंपनी में आरडी, एफडी और नए खाते भी खोले जाते हैं.
5.आज बनाया करोड़ों का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित निगम ने सिर्फ 10 लाख रुपये से अपना बिजनेस स्टार्ट किया और आज उनकी कंपनी पूरे देश में फैली हुई है. उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 150 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो साल 2020-21 में सिर्फ 15 करोड़ था.