बिजनेस
मोहम्मद साबिर | May 14, 2026, 08:43 PM IST
1.कभी करनी पड़ा था झाड़ू-पोंछा

महाराष्ट्र के निलंगा गांव के रहने वाले Akash Rode का जन्म परिवार में हुआ था और उनके 7 भाई-बहन थे. हालांकि, वो सिर्फ 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई कर सके. घर के हालात काफी खराब था, जिसकी वजह से आकाश ने झाड़ू-पोंछा और जूते साफ किए, जिसके लिए उन्हें 800 रुपये सैलरी मिलती थी. लेकिन उन्हें कुछ बड़ा करना था, जिसके के लिए वो खूद का बिजनेस करना चाहते थे.
2.एक नहीं दो बिजनेस हुए फ्लॉप

आकाश के सपने बड़े थे और वो खुद का कारोबार करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने मां के गहने बेच दिए और एक मोबाइल शॉप डाली. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और ये कारोबार फ्लॉप हो गया. फिर उन्होंने Clothing Store स्टार्ट किया. लेकिन ये भी बिजनेस फ्लॉप हो गया.
3.1 करोड़ के कर्ज में डूब गए थे आकाश

मोबाइल शॉप खोलने के लिए आकाश ने कर्ज लिया था. लेकिन फिर वो फ्लॉप हो गया और उनका कर्ज बढ़ गया. लेकिन Clothing Store बिजनेस के शुरुआत में उनका फायदा हुआ और उन्होंने अपना कर्ज लौटा दिया. लेकिन 2020 में कोविड 19 की वजह से उनका ये कारोबार ठप गया और इस बार उनपर लगभग 1 करोड़ का कर्ज हो गया था.
4.फिर तीसरी बार लिया कारोबार का रिस्क

आकाश ने गांव छोड़ दिया और पुणे स्टेशन पर भूखे-प्यासे बैठे थे. तभी उन्हें एक अंटी ने वड़ा पाव दिया और उसके बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई. उन्होंने फूड इंडस्ट्री में कदम रखने की सोची और उन्हें आइडिया आया और उन्होंने 99 Tasty Hub नाम से कारोबार शुरू किया. उन्होंने बिना chef के भी अच्छा खाना serve करने के आइडिया से बिजनेस शुरू किया था.
5.आज देश भर में 150 से ज्यादा आउटलेट्स

आकाश के chef less model बिजनेस ने धीरे-धीरे पूरे भारत में जगह बना ली. आज देश भर में उनकी कंपनी के 150 से अधिक आउटलेट्स हैं. उन्होंने मशीन बेस्ड किचन सिस्टम शुरू किया और सिर्फ 3 मिनट में अच्छी और बढ़िया खाना सर्व किया.
6.आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश का बचपन भले ही गरीबी में बीता हो, लेकिन उनके बड़े सपनों ने उन्हें नई पहचान दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 99 Tasty Hub का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपये है और इस कंपनी की वैल्यूएशन 150 करोड़ पार कर चुकी है.