बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 30, 2026, 11:30 PM IST
1.3000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस?

हरियाणा के रहने वाले Ajay Singhal ने अपनी पढ़ाई रोहतक गवर्नमेंट कॉलेज से प्री-इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया. फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ-साथ अपने चाचा के साथ मिलकर दिल्ली में रेडियो के पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री खोली. उन्होंने अपनी ये फैक्ट्री 3000 रुपये में खोली थी, जो करीब 4 साल तक चली.
2.बेच दिया अपना पहला बिजनेस

अजय सिंघल ने रेडियो के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री को 20 गुना से ज्यादा के मुनाफे में बेच दी थी. उन्होंने अपना पहला कारोबार 60,000 रुपये में बेचा था. उस समय ये एक बड़ी रकम हुआ करती थी. इस कारोबार के बाद भी वो रुके नहीं, बल्कि नया बिजनेस शुरू कर दिया था.
3.फिर शुरू किया दूसरा कारोबार

अजय सिंघल ने अपना पहला कारोबार बेचने के बाद साल 1982 में एक छोटे ऑफिस से अपने दूसरे कारोबार की शुरुआत की, जिसका नाम ओम लॉजिस्टिक्स है. अजय ने ट्रांसपोर्ट बिजनेस में हाथ आजमाया, जिसके लिए उन्होंने बुकिंग और बिलिंग से लेकर समय पर डिलीवरी तक कड़ी मेहनत की.फिर उन्होंने ट्रकों को मॉडीफाई भी किया. उस समय सर्विस प्रोवाइडर दिल्ली से मुंबई तक सामान पहुंचाने के 3000 रुपये लेते थे, लेकिन अजय ने सिर्फ1200 रुपये लिए. किराया कम होने के चलते उन्हें काफी फायदा हुआ.
4.कंपनी के पास आज हैं 6000 से ज्यादा ट्रक

अजय सिंघल ने इस कारोबार के लिए कड़ी मेहनत की और फिर आज उसे करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. ओम लॉजिस्टिक्स के पास 6000 से भी ज्यादा ट्रक हैं. इतना ही नहीं, अजय की इस कंपनी में आज 5000 से ज्यादा लोग काम भी करते हैं.
5.आज बना दिया करोड़ों का बिजनेस

भले ही अजय सिंघल ने अपना पहला बिजनेस बेच दिया था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उनकी कंपनी ओम लॉजिस्टिक्स का टर्नओवर 1500 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.