बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Apr 19, 2026, 11:20 PM IST
1.कभी ठेले से की थी शुरुआत

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले अब्दुल रईस ने करीब 30 साल पहले ठेले से शुरू की थी और उन्होंने इस दौरान काफी संघर्ष भी किया. कभी-कभी ऐसा भी दिन जाता था कि वो दिनभर पर खड़े रहते थे और फल नहीं बिकते थे. लेकिन आज वो कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
(Photo Credit-AI)
2.5 लाख का उधार लेकर शुरू किया बिजनेस

अब्दुल रईस ने फल बेचने का बिजनेस किया था, जो बरसात के मौसम की वजह से परेशानी आती थी. उनका बिजनेस कई बार ठप भी पड़ा है. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा मेहनत करते रहे. फिर रईस ने 5 लाख रुपये का लोन लिया और फिर उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई. उनका ये रिस्क उनके काम आया और उनका बिजनेस चल पड़ा.
(Photo Credit-AI)
3.किस नाम से शुरू की कंपनी?

अब्दुल रईस ने 5 लाख रुपये का लोन लेकर ‘नीलम फल फ्रूट’ से कंपनी की शुरुआत की. नीलम फल फ्रूट का उनके जिले में काफी नाम बन गया है. इतना ही नहीं रईस करीब 15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
(Photo Credit-AI)
4.तेजी से फैला बिजनेस

अब्दुल रईस की कंपनी नीलम फल फ्रूट ने आस-पास तेजी से अपनी पहचान बनाई है. आज उनका 2-3 गाडियों का फल आता है और इतना ही बिकता भी है. आज वो देश के करीब 10 राज्यों से फल मंगलाते हैं और उसे मार्केट में बेचते हैं.
(Photo Credit-AI)
5.आज बना दिया करोड़ों का बिजनेस

अब्दुल रईस ने शुरुआत से ही काफी संघर्ष किया है और कभी न हार मानने का फैसला कर लिया था. उनके इस जज्बे ने उनकी किस्मत पूी तरह बदल दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज नीलम फल फ्रूट का सालाना टर्नओवर 3 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
(Photo Credit-AI)