बिजनेस
राजा राम | Jan 21, 2026, 07:46 PM IST
1.निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने लगातार नौवें बजट के जरिए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं सामने रखेंगी. Budget 2026 ऐसे दौर में तैयार हो रहा है जब सरकार को राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण, वैश्विक मंदी के संकेतों और घरेलू विकास की जरूरतों को एक साथ साधना है. यही कारण है कि बजट प्रक्रिया इस बार पहले से ज्यादा समन्वित और रणनीतिक नजर आ रही है.
2.वित्त मंत्रालय में कोई औपचारिक वित्त सचिव नहीं

इस बार की सबसे बड़ी प्रशासनिक खासियत यह है कि वित्त मंत्रालय में कोई औपचारिक वित्त सचिव नहीं है. बजट से जुड़े सभी विभागों के बीच तालमेल की जिम्मेदारी सीधे आर्थिक कार्य सचिव को दी गई है.
3.IAS अधिकारी अनुराधा ठाकुर

आर्थिक कार्य सचिव अनुराधा ठाकुर बजट निर्माण की केंद्रीय धुरी बनकर उभरी हैं. 1994 बैच की IAS अधिकारी अनुराधा ठाकुर बजट समन्वय का नेतृत्व कर रही हैं और इस भूमिका में पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं.
4.वी. अनंत नागेश्वरन

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन सरकार के लिए आर्थिक आकलन और अनुमान तैयार कर रहे हैं.
5.राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव

टैक्स सिस्टम से जुड़े फैसलों की जिम्मेदारी राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव संभाल रहे हैं. प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर और GST सुधारों को बजट में किस तरह जगह मिलेगी, इस पर उनकी भूमिका अहम है.
6.वी. वुअलनाम

सरकारी खर्च की प्राथमिकताएं तय करने का जिम्मा व्यय सचिव वी. वुअलनाम के पास है. इंफ्रास्ट्रक्चर, सब्सिडी और कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर बजट का संतुलन उन्हीं के इनपुट से तय होगा.
7.एम. नागराजू, अरुणिश चावला

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े सुधारों पर वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू काम कर रहे हैं, जबकि विनिवेश और निजीकरण की रणनीति DIPAM सचिव अरुणिश चावला के हाथ में है.
8.भारत की आर्थिक दिशा तय करेंगे

कुल मिलाकर बजट 2026 की यह टीम अनुभव और नए प्रशासनिक दृष्टिकोण का मिश्रण है. इन्हीं छह अधिकारियों के फैसले आने वाले सालों में भारत की आर्थिक दिशा तय करेंगे.