बिजनेस
Jaya Pandey | Jun 05, 2026, 03:21 PM IST
1.बिहार के 5 बड़े उद्योगपति

बिहार ने देश को कई उद्योगपति दिए हैं जिन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सिर्फ नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई. इनमें से कई कारोबारियों ने कम संसाधन में अपना बिजनेस शुरू किया था और समय के साथ ऐसा बिजनेस ग्रुप खड़ा कर दिया जो आज लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है. ये कंपनियां देश की इकोनॉमी में भी अहम योगदान दे रही हैं.
(Image Credit: Social Media)
2.अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल इस लिस्ट में टॉप पर आते हैं. पटना में जन्मे अनिल अग्रवाल ने स्क्रैप मेटल के कारोबार से शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने वेदांता ग्रुप की स्थापना की. आज वेदांता ग्रुप खनन, धातु, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में दुनिया की प्रमुख कंपनियों में गिना जाता है. उनकी उद्यमशीलता की कहानी भारत के सबसे प्रेरणादायक बिजनेस सफरों में से एक है.
(Image Credit: Social Media)
3.सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया जिले में हुआ था. उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की और वित्तीय सेवाओं से शुरुआत करके रियल एस्टेट, मीडिया, हॉस्पिटैलिटी और एविएशन जैसे सेक्टर में अपने बिजनेस का विस्तार किया. एक समय सहारा समूह देश के सबसे बड़े निजी कारोबारी समूहों में शामिल था और इसके लाखों निवेशक और कर्मचारी थे.
(Image Credit: Social Media)
4.संजीव बिखचंदानी

संजीव बिखचंदानी की पारिवारिक जड़ें भी बिहार से जुड़ी हैं. उन्होंने 1997 में उस वक्त Naukri.com की शुरुआत की, जब भारत में इंटरनेट उद्योग अपने शुरुआती दौर में था. उनकी कंपनी इंफो एज आज भारत की सबसे सफल इंटरनेट कंपनियों में गिनी जाती है. उन्होंने Zomato, PolicyBazaar और दूसरे कई स्टार्टअप्स में इन्वेस्टमेंट करके भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.
(Image Credit: Social Media)
5.आर. के. सिन्हा

आर. के. सिन्हा बिहार में जन्मे एक ऐसे उद्यमी हैं जिन्होंने सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) की स्थापना की. कुछ कर्मचारियों के साथ शुरू हुई यह कंपनी आज भारत और एशिया की सबसे बड़ी सिक्योरिटी सर्विस कंपनियों में शामिल है. सुरक्षा सेवाओं, कैश लॉजिस्टिक्स और फैसिलिटी मैनेजमेंट के सेक्टर में SIS ने काफी विस्तार किया है.
(Image Credit: Social Media)
6.संप्रदा सिंह

दिवंगत उद्योगपति संप्रदा सिंह बिहार के जहानाबाद जिले से थे. वह अल्केम लैबोरेटरीज को-फाउंडर थे. आज यह भारत की टॉप फार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक है. सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह कंपनी अब दूसरे कई देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और भारतीय दवा उद्योग की अहम कंपनियों में शामिल है.
(Image Credit: Social Media)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.