Advertisement

इन 5 बिजनेस से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, स्टार्टअप से होगी तगड़ी कमाई; आप भी करें ट्राई

आज के समय में लोग सोचते हैं कि नौकरी छोड़कर ही बिजनेस किया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है, अगर आप ऑफिस के बाद थोड़ा समय बचा लेते हैं, तो आप नौकरी के साथ-साथ स्टार्ट कर सकते हैं. आज हम आपको 5 ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी करोड़पति बन सकते हैं. आप भी ट्राई कर सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Dec 04, 2025, 03:30 PM IST

1.ट्रैवल और एडवेंचर टूरिज्म

ट्रैवल और एडवेंचर टूरिज्म
1

भारत ही नहीं दुनियाभर में ट्रैवल और एडवेंचर टूरिज्म का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है. हर साल लाखों-करोड़ों विदेशी और भारतीय टूरिज्म पर खर्च करते हैं. इस स्टार्टअप में आप ट्रैवलिंग एजेंसी, एडवेंचर कैम्पिंग और ट्रेकिंग टूर जैसे ऑफर शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस से हर सीजन लाखों तक की कमाई हो सकती है. 
 

Advertisement

2.ई-कॉमर्स और ड्रॉप शिपिंग

ई-कॉमर्स और ड्रॉप शिपिंग
2

ई-कॉमर्स और ड्रॉप शिपिंग की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है. इससे आप बिना स्टॉक रखे आप ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं. आप अमेजन, फ्लिप कार्ट या अपनी वेबसाइट से बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि इसमें काफी कम निवेश है और तगड़ा मुनाफा है. ड्रॉप शिपिंग में आपको स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है. इसमें आप ऑनलाइन स्टोर बनाए और प्रोडक्ट की लिस्ट रखनी होगी. इस बिजनेस से आप महीने में लाखों की कमाई कर सकते हैं. 
 

3.ऑर्गेनिक फार्मिंग

ऑर्गेनिक फार्मिंग
3

आज के दौर में लोग ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स खोज रहे हैं. लेकिन मार्केट में केमिकल जैसे प्रोडक्ट्स ज्यादा ही आ रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान है. ऐसे में आप ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू कर सकते हैं, जैसे फल, सब्जियां और ग्रेन चीजों की ऑर्गेनिक खेती कर सकते हैं. इससे आप ऑनाइल डिलीवरी और लोकल मार्केट दोनों से तगड़ी कमाई कर सकते हैं. इसमें आप एक एकड़ की जमीन से सालाना 8 से 10 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. 
 

4.फूड ट्रक

फूड ट्रक
4

आज के दौर में लोग खाने के शौकीन है और वो नई-नई चीजों को ट्राई करने के लिए कहीं भी जाते हैं. ऐसे में अगर आप फूड ट्रक का बिजनेस करते हैं, तो आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं. ये एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जो ट्रक या वैन में चलता है, जिससे आप कहीं भी अपना रेस्टोरेंट खोल सकते हैं. अगर आप कुछ अलग हटकर बनाते हैं और आपकी रेसिपि है, जो आप हर दिन 10 से 15 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. 
 

5.डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग
5

आज के दौर में हर बिजनेस को ऑनलाइन प्रोशन करना ही पड़ता है. ऐसे में आप डिजिटल मार्केटिंग तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आप सोशल मीडिया मैनेजमेंट, SEO, यूट्यूब और इंस्टाग्राम से बड़ा बिजनेस चला सकते हैं. आप इसमें भारत के अलावा विदेशी कंपनियों के लिए भी काम कर सकते हैं. इसमें आपकी डिजिटल स्किल्स और क्रिएटिव सोच आपकी किस्मत बदल सकती है. इस बिजनेस से 1 से 5 लाख रुपये तक की महीने में कमाई कर सकते हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement