Advertisement

ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा? SBI ने बढ़ाए ट्रांजेक्शन चार्ज, जानिए पूरी डिटेल्स

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट कार्ड धारक हैं और अक्सर दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है.

राजा राम | Jan 12, 2026, 04:30 PM IST

1.क्या है नया बदलाव

क्या है नया बदलाव
1

SBI ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा.SBI ने दूसरे बैंकों के ATM से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन पर लगने वाले शुल्क में संशोधन किया है. यह बदलाव तब लागू होगा, जब ग्राहक अपनी मंथली फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी कर लेते हैं. 
 

Advertisement

2.किन अकाउंट्स पर पड़ेगा असर

किन अकाउंट्स पर पड़ेगा असर
2

इन नए नियमों का असर मुख्य रूप से सेविंग्स अकाउंट, सैलरी अकाउंट और करंट अकाउंट धारकों पर पड़ेगा. हालांकि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट्स को इससे राहत दी गई है. 
 

3.सेविंग्स अकाउंट वालों के लिए नियम

सेविंग्स अकाउंट वालों के लिए नियम
3

SBI के सेविंग्स अकाउंट धारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे. इसके बाद कैश निकालने पर 23 रुपये + GST और बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट पर 11 रुपये + GST देना होगा.

4.सैलरी अकाउंट पर सबसे बड़ा बदलाव

सैलरी अकाउंट पर सबसे बड़ा बदलाव
4

सैलरी अकाउंट धारकों को पहले अनलिमिटेड फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा थी. अब यह खत्म कर दी गई है. अब उन्हें महीने में सिर्फ 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. 
 

5.लिमिट के बाद कितना चार्ज

लिमिट के बाद कितना चार्ज
5

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद सैलरी अकाउंट से कैश निकालने पर 23 रुपये + GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये + GST चार्ज लगेगा. 
 

6.करंट अकाउंट के नियम

करंट अकाउंट के नियम
6

करंट अकाउंट धारकों को पहले भी कोई फ्री ट्रांजैक्शन नहीं मिलता था और अब भी नहीं मिलेगा. हर ट्रांजैक्शन पर वही तय शुल्क लागू रहेगा. दरअसल, ये सभी बदलाव 1 दिसंबर 2025 से लागू हो गए हैं. इसके बाद दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करना और महंगा हो जाएगा. 

7.ग्राहकों के लिए क्या है सलाह

ग्राहकों के लिए क्या है सलाह
7

ग्राहकों को अपनी फ्री ATM लिमिट पर नजर रखनी होगी. खासतौर पर सैलरी अकाउंट धारकों को अब ATM इस्तेमाल करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement