बिजनेस
राजा राम | Dec 08, 2025, 08:20 PM IST
1.कर्मचारी और पेंशनभोगी सिर्फ एक खबर पर नजरें टिकाए हुए हैं

देशभर के सवा करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इस समय सिर्फ एक खबर पर नजरें टिकाए हुए हैं. और वो सवाल है 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख. सोशल मीडिया और कर्मचारी वर्ग के बीच लगातार यह चर्चा थी कि नया वेतनमान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है.
2.टर्म्स ऑफ रेफरेंस भी जारी

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस मुद्दे पर सरकार का आधिकारिक रुख सामने रखा. उन्होंने बताया कि 8वें वेतन आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है और 3 नवंबर 2025 को वित्त मंत्रालय ने इसका टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) भी जारी कर दिया है.
3.1 जनवरी 2026 से वेतन बढ़ोतरी लागू करने की तैयारी ?

जब पंकज चौधरी से पूछा गया कि क्या सरकार 1 जनवरी 2026 से वेतन बढ़ोतरी लागू करने की तैयारी कर रही है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि लागू होने की तिथि सरकार तय करेगी, लेकिन फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
4.रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय

वित्त राज्य मंत्री ने आगे यह भी कहा कि वेतन आयोग अपनी कार्यप्रणाली और प्रक्रिया स्वयं निर्धारित करता है. आमतौर पर नोटिफिकेशन के बाद आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय लगता है. ऐसे में 1 जनवरी 2026 की तारीख को पक्का मान लेना अभी जल्दबाज़ी होगी.
5.हर अपडेट पर सभी की नजर बनी हुई है

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनभोगी हैं. आयोग की सिफारिशें सीधे इन परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेंगी, इसलिए इसकी हर अपडेट पर सभी की नजर बनी हुई है.