Advertisement

8th Pay Commission से जुड़े 6 बड़े अपडेट, सरकारी कर्मचारियों के लिए आने वाली है गुड न्यूज़

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस लेख हम आपको 8th Pay Commission से जुड़े कुछ नए अपडेट के बारे में बताने जा रहे है.

सुमित तिवारी | Nov 12, 2025, 02:57 PM IST

1.तय समय पर आ गई रिपोर्ट तो

तय समय पर आ गई रिपोर्ट तो
1

माना जा रहा है कि अगर रिपोर्ट तय समय पर आ गई, तो नई सैलरी और पेंशन दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगी. हालांकि भुगतान कुछ महीने बाद शुरू होगा.  

Advertisement

2.आयोग की कमान

आयोग की कमान
2

आयोग कि कमान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी गई है. उनके साथ प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम मेंबर और पंकज जैन मेम्बर-सेक्रेटरी होंगे. ये सभी मिलकर 18 महीनों में रिपोर्ट तैयार करेंगे. 
 

3.कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन
3

सरकार की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखें तो सैलरी और पेंशन में करीब 30% से 34% तक बढ़ोतरी हो सकती है.

4.फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर
4

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा फॉर्मूला है जिससे पुरानी सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है.7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था. माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 2.86 या उससे ज्यादा किया जा सकता है.
 

5.बेसिक पे 

बेसिक पे 
5

जब बेसिक पे बढ़ती है तो उस पर मिलने वाले भत्ते भी बढ़ जाते हैं. यानी कि 8वें वेतन आयोग के आ जाने से सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी महंगाई से राहत मिलेगी.

6.नई सैलरी और पेंशन दरें

नई सैलरी और पेंशन दरें
6

नई सैलरी और पेंशन दरें 1 जनवरी 2026 से रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से लागू होंगी.यानि रिपोर्ट आने और नई दरें लागू होने के बीच जितने महीने का गैप रहेगा, उसका एरियर भी मिलेगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement