Advertisement

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा DA और 8वां वेतन आयोग का फायदा? वायरल मैसेज ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया पर वायरल एक वॉट्सऐप मैसेज ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी है. इस मैसेज में दावा किया गया कि फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले अहम लाभ खत्म किए जा रहे हैं. सरकार ने अब इस दावे पर स्थिति स्पष्ट की है.

राजा राम | Dec 13, 2025, 09:55 PM IST

1.क्या है वायरल मैसेज

क्या है वायरल मैसेज
1

इन दिनों वॉट्सऐप पर तेजी से फैल रहे एक मैसेज में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और भविष्य के वेतन आयोगों के फायदे बंद करने का फैसला किया है.
 

Advertisement

2.बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान

बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान
2

वायरल मैसेज में खासतौर पर 8वें वेतन आयोग का जिक्र करते हुए कहा गया कि पेंशनर्स को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा. इस दावे के बाद बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान नजर आए.
 

3.PIB फैक्ट चेक ने इस पर सफाई दी

PIB फैक्ट चेक ने इस पर सफाई दी
3

मामला बढ़ने पर सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने इस पर सफाई दी है. PIB ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है. 
 

4.वेतन आयोग से जुड़े किसी भी लाभ को खत्म नहीं किया गया

वेतन आयोग से जुड़े किसी भी लाभ को खत्म नहीं किया गया
4

PIB ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत DA बढ़ोतरी या वेतन आयोग से जुड़े किसी भी लाभ को खत्म नहीं किया गया है. 
 

5.यह संशोधन केवल उन PSU कर्मचारियों से जुड़ा है...

यह संशोधन केवल उन PSU कर्मचारियों से जुड़ा है...
5

यह संशोधन केवल उन PSU कर्मचारियों से जुड़ा है, जिन्हें गंभीर कदाचार के चलते नौकरी से बर्खास्त किया जाता है. ऐसे मामलों में रिटायरमेंट बेनिफिट्स जब्त किए जा सकते हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसका सामान्य पेंशनर्स या केंद्रीय कर्मचारियों के DA और वेतन आयोग के लाभों से कोई लेना-देना नहीं है. 

6.ऐसे वायरल मैसेज पर भरोसा न करें

ऐसे वायरल मैसेज पर भरोसा न करें
6

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे वायरल मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से सत्यापन जरूर करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement