बिजनेस
राजा राम | Dec 18, 2025, 11:10 PM IST
1.1 जनवरी 2026 को वेतन आयोग की संभावित लागू तिथि

1 जनवरी 2026 को वेतन आयोग की संभावित लागू तिथि माना जा रहा है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है.
2.एक साल की देरी के बाद कर्मचारियों को एरियर मिलेगा या नहीं

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर 8वां वेतन आयोग एक साल की देरी से लागू होता है, तो कर्मचारियों को एरियर मिलेगा या नहीं. अगर आयोग 1 जनवरी 2027 से लागू होता है, लेकिन इंप्लीमेंटेशन डेट 1 जनवरी 2026 रहती है, तो पूरे 12 महीने का एरियर बनेगा.
3.12 महीनों से गुणा किया जाएगा

इस स्थिति में नए वेतन और पुराने वेतन के बीच का अंतर निकालकर उसे 12 महीनों से गुणा किया जाएगा. यही कुल एरियर की राशि होगी.
4.उदाहरण से समझें

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की सैलरी हर महीने 45 हजार रुपये बढ़ती है, तो साल भर का एरियर करीब 5.40 लाख रुपये हो सकता है.
5. पेंशनर्स के लिए भी यही नियम लागू होगा

पेंशनर्स के लिए भी यही नियम लागू होगा. अंतर सिर्फ इतना होगा कि उनकी बढ़ी हुई पेंशन के आधार पर एरियर की राशि तय होगी.
6.देरी के बावजूद एरियर का भुगतान किया गया था

पिछले वेतन आयोगों के रिकॉर्ड देखें तो उम्मीद बंधती है. सातवें, छठे और पांचवें वेतन आयोग में देरी के बावजूद सरकार ने पिछली तारीख से एरियर का भुगतान किया था.
7.1 जनवरी 2026 से एरियर मिलने की संभावना

इसी वजह से माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में देरी होने पर भी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलने की संभावना बनी रहेगी.