बिजनेस
Kusum Lata | May 19, 2026, 08:04 PM IST
1.Public Provident Fund (PPF)

यह एक पूरी तरह से टैक्स फ्री स्कीम है. निवेश, इंटरेस्ट और रिटर्न तीनों ही पूरी तरह टैक्स फ्री हैं. लॉन्ग टर्म टैक्स सेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए बेहतरीन स्कीम. फिलहाल PPF पर 7.1 प्रतिशत का सालाना इंटरेस्ट मिल रहा है. PPF का लॉकइन पीरियड 15 साल का है. 15 साल के बाद आप 5-5 साल के लिए अकाउंट एक्सटेंड कर सकते हैं. इस स्कीम में साल में कम से कम 500 और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं.
2.Senior Citizens Savings Scheme (SCSS)

सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम है. यह योजना खासतौर पर सीनियर सिटिज़न्स के लिए शुरू की गई है. इस योजना का लॉक-इन पीरियड 5 साल का है, उसके बाद इसे तीन साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है. इस योजना में कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं. फिलहाल इसमें 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है. इसमें साल के डेढ़ लाख तक का इन्वेस्टमेंट टैक्स फ्री है. वहीं, अगर साल में 1 लाख से ज्यादा का इंटरेस्ट मिलता है, तो वो टैक्सेबल होगा.
3.Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

यह पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. इस स्कीम का फायदा ऐसे परिवार उठा सकते हैं जिनके घर में बेटी है. एक अभिभावक ज्यादा से ज्यादा दो बेटियों के लिए SSY अकाउंट खोल सकते हैं. एक बच्ची के नाम पर एक ही अकाउंट खोला जा सकता है. अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो आप SSY अकाउंट खोल सकते हैं. साल में कम से कम 250 और ज्यादा से ज्यादा 1,50,000 रुपये इनवेस्ट कर सकते हैं. इस स्कीम में फिलहाल 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिल रहा है. इस स्कीम में अकाउंट खोलने के बाद 15 साल तक निवेश करना होगा. अकाउंट 21 साल में मैच्योर हो जाएगा. यह स्कीम पूरी तरह से टैक्स फ्री है.
4.National Savings Certificate (NSC)

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम 5 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है. NSC में कम से कम 1000 रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं. अधिकतम डिपॉजिट के लिए कोई लिमिट नहीं है. इस स्कीम के तहत फिलहाल 7.7 प्रतिशत का सालाना इंटरेस्ट दिया जा रहा है. NSC निवेश पर 80C के तहत डेढ़ लाख तक का टैक्स डिडक्शन मिलता है. इसके साथ ही NSC से मिलने वाले सालाना इंटरेस्ट को फ्रेश इनवेस्टमेंट माना जाता है. यह टैक्सेबल है, हालांकि 80C के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है.
5.RBI Floating Rate Savings Bonds

अगर आप कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो RBI का फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. इसका इंटरेस्ट रेट NSC से लिंक्ड होता है. NSC के मुकाबले इसमें 0.35 प्रतिशत ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है. यानी फिलहाल इस पर 8.05 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिल रहा है. FRSB के मिलने वाला इंटरेस्ट आपकी सालाना इनकम में जुड़ता है, अगर इंटरेस्ट मिलाकर आपकी सालाना इनकम 12 लाख रुपये से कम है, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा.