Advertisement

Flipkart के इस ऑफर का उठाएं लाभ, 20 हजार में मिल रहा है iPhone

अगर आप iPhone के शौकीन हैं तो फ्लिपकार्ट पर यह आपको बेहद ही सस्ती कीमत पर मिल रहा है.

Latest News
Flipkart के इस ऑफर का उठाएं लाभ, 20 हजार में मिल रहा है iPhone

आईफोन 12

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आप Apple iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) आईफोन 12 मिनी 64 जीबी मॉडल पर आकर्षक छूट दे रहा है. ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर की मदद से फोन को सिर्फ  20,000 रुपये में घर ले जा सकते हैं.
 
फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 12 Mini पर डील 

Apple iPhone 12 Mini का 64 जीबी मॉडल फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसकी मूल कीमत 59,900 रुपये के मुकाबले 49,999 रुपये में मिल रहा है. यानी इसपर 9,901 रुपये का डिस्काउंट है.

इसके अलावा अगर खरीदार अपने पुराने स्मार्टफोन का एक्सचेंज करते हैं तो फ्लिपकार्ट इसपर 30,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू की पेशकश कर रहा है.  एक्सचेंज ऑफर (exchange offer) का फायदा उठाकर ग्राहक iPhone 12 Mini को 49,999 रुपये से करीब 20,000 रुपये में खरीद पाएंगे.

यह ध्यान रहे कि एक्सचेंज के लिए स्मार्टफोन की कीमत फोन की स्थिति, उसके मॉडल और अन्य चीजों पर निर्भर करेगी. Flipkart ने iPhone 12 Mini के साथ कई बैंक ऑफर्स भी जारी किए हैं. बता दें कि RBL बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड (RBL Bank Credit and Debit Cards) पर 10% की छूट मिल रही है. साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड (Axis Bank Card) पर 5% का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है.

ऐप्पल आईफोन 12 मिनी स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 5.4-इंच OLED डिस्प्ले
  • प्रोसेसर: Apple का A14 बायोनिक चिपसेट
  • स्टोरेज: 64GB, 128GB और 256GB
  • कैमरा: 12MP का डुअल कैमरा सेटअप, 12MP का सेल्फी कैमरा.
  • अन्य विशेषताएं: स्टीरियो स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी


यह भी पढ़ें:  Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में फिर आई गिरावट, Dogecoin, Bitcoin समेत कई क्रिप्टो को खरीदने का अच्छा मौका

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement