Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Small Business Idea: सिर्फ आईडिया के दम पर शुरू करें यह बिजनेस, होगा अच्छा मुनाफा

अगर आप नौकरी के अलावा भी एक्स्ट्रा इनकम कमाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक बेहद ही आसान बिजनेस के बारे में बता रहे हैं.

Latest News
Small Business Idea: सिर्फ आईडिया के दम पर शुरू करें यह बिजनेस, होगा अच्छा मुनाफा

स्मॉल बिजनेस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कुछ सालों में बहुत से लोगों की नौकरियां हैं. ऐसे में लोगों ने आजीविका कमाने के लिए बिजनेस का सहारा लिया. वहीं एक्स्ट्रा इनकम कमाने के लिए भी कुछ लोग बिजनेस करते हैं. अगर आपके पास ज्यादा पूंजी नहीं है तो यहां हम आपको बिजनेस शुरू करने के लिए एक ऐसा ही शानदार आइडिया (Small Business Idea)दे रहे हैं जिसकी मदद से आप अच्छा मुनाफे वाला बिजनेस (Small Business) शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस में आपको महीने की अच्छी खासी कमाई होगी. आइए जानते हैं ये कौन सा बिजनेस है.

Vastu consultant
 
वास्तु (Vastu) को लेकर भारतीय बहुत सजग हैं. अगर घर का दरवाजा हल्का सा भी दक्षिण की तरफ हो जाए तो लोग उसी में अपशगुन मानने लग जाते हैं. प्राचीन संस्कृति के मुताबिक घर का वास्तु लोगों के लिए अच्छा स्वास्थ्य, धन और समृद्धि लेकर आता है और इसी वजह से लोग इसपर ज्यादा विश्वास करते हैं. अगर आपको वास्तु के बारे में अच्छी जानकारी है तो वास्तु एक्सपर्ट के तौर पर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस दौरान अगर दिए हुए सुझाव और तरकीब लोगों को पसंद आने लगती हैं तो कुछ ही समय में आपके पास क्लाइंट आने लगेंगे जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा. इसमें आपको एक भी रुपये का निवेश नहीं करना है और आपको अच्छा मुनाफा भी होगा.

कैसे होगी अच्छी कमाई

वास्तु कंसलटेंट (Vastu Consultant) का काम शुरू करने के बाद जैसे ही आपके सुझाव और तरीके लोगों को पसंद आने लगेंगे वैसे ही धीरे-धीरे आपकी ब्रांडिंग होने लगेगी. आप चाहें तो थोड़ी आय होने के बाद आप अपना खुद का एक ऑफिस ही खोल सकते हैं. कोशिश करें कि यह ऑफिस मार्केट में या किसी ऐसी जगह पर हो जहां पर आपको ग्राहक आसानी से मिल सकें. इस बिजनेस से आपको महीने के कम से कम 60-70 हजार रुपये की आमदनी हो जाएगी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Venus Pipes IPO: 11 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा आईपीओ, 50.74 लाख शेयरों की करेगी बिक्री

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement