Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

RD vs SIP क्या है बेहतर, किसमें मिलता है बेहतर मुनाफा

RD vs SIP: अगर आप निवेशक हैं तो बता दें कि रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश किए गए पैसे सुरक्षित रहते हैं जबकि SIP में निवेश किए गए पैसे कम भी हो सकते हैं और ज्यादा भी हो सकते हैं.

Latest News
RD vs SIP क्या है बेहतर, किसमें मिलता है बेहतर मुनाफा

RD vs SIP

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: निवेश के वैसे तो बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो आप मंथली बेसिस पर रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश कर सकते हैं. बता दें कि रेकरिंग डिपोजिट में निवेश किए पैसे में रिस्क नहीं है. वहीं SIP में निवेश पर जोखिम भी हो सकता है. हालांकि रिटर्न के मामले में दोनों अलग-अलग मायने रखते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर किसमें पैसा निवेश करना ज्यादा सही होगा.


रेकरिंग डिपॉजिट 

अगर आप HDFC Bank में रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खुलवाते हैं और पांच साल के लिए हर महीने 2 हजार रुपये जमा करते हैं. इसपर आपको वर्तमान समय के मुताबिक 5.70 फीसदी की दर के आधार पर पांच साल बाद यानी 28 जून 2027 को कुल 1,39,025 रुपये मिलेंगे. आप पांच साल यानी 60 महीनों में आप आरडी (Recurring Deposit) कुल 1,20,000 रुपये का निवेश करते हैं और आपको 19,025 रुपये का रिटर्न मिलता है. हालांकि इसमें (Recurring Deposit) आपकी मूलराशि सुरक्षित रहती है. 

SIP का कैलकुलेशन

अगर आप 28 जून 2022 को 60 महीनों के लिए 2000 रुपये की एसआईपी (SIP) कराते हैं तो आपको मेच्योरिटी पर सालाना 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से कुल 1,64,972.73 रुपये मिलते हैं. यानी आप कुल 1,20,000 रुपये निवेश करते हैं तो आपको उस पर रिटर्न के तौर पर 44,972.73 रुपये मिलते हैं. इसमें रिस्क ये है कि आपका रिटर्न 12 प्रतिशत से ज्यादा भी हो सकता है और बहुत कम भी हो सकता है. बता दें कि SIP इक्विटी से लिंक्ड होता है. यानी मार्केट के परफॉर्मेंस का असर एसआईपी (systematic investment plan) में निवेश की गई रकम पर भी होता है.


RD या SIP में कौन है ज्यादा फायदेमंद

रिटर्न के लिहाज से देखें तो एसआईपी (SIP) में निवेश से रेकरिंग डिपॉजिट के मुकाबले आपको ज्यादा कमाई हो सकती है. यह आप पर निर्भर करता है कि क्या आप रिस्क के लिए भी तैयार हैं? अगर हां, तो आप एसआईपी के साथ जा सकते हैं. वहीं अगर आप परंपरागत निवेशक हैं यानी आप रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के साथ जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  GST और करेगी जेब ढीली, आटे-चावल से लेकर होटल के दाम तक में वृद्धि

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement