Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Ration Card Alert: राशन कार्ड में कैसे जोड़ें नए सदस्य का नाम, यहां जानिए ये आसान प्रक्रिया

Latest UP Ration Card: राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जाता है. इसलिए राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम होना जरूरी है. उत्तर प्रदेश के वे सभी परिवार जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्यों के नाम नहीं हैं वे आसानी से अपने राशन कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ सकते हैं.

Latest News
Ration Card Alert: राशन कार्ड में कैसे जोड़ें नए सदस्य का नाम, यहां जानिए ये आसान प्रक्रिया

Ration Card Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यदि आपके घर में नवजात शिशु का जन्म हुआ है या घर में कोई नवविवाहिता आई है तो आप उनका नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड (Uttar Pradesh Ration Card) में जोड़ सकते हैं. आप यूपी राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम कैसे जोड़ पाएंगे? क्या है पूरा तरीका जानने के लिए यहां दिए गए पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें-

यूपी राशन कार्ड क्या है

यूपी राशन कार्ड (UP Ration Card) उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग (Uttar Pradesh Food and Logistics Department) द्वारा जारी किया जाता है. राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है. राशन कार्ड न केवल रियायती दरों पर उपलब्ध है इसके अलावा कई कार्यों में भी राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है. राशन कार्ड का उपयोग छात्रवृत्ति फॉर्म भरने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आदि में भी किया जाता है. राशन कार्ड श्रेणी और वार्षिक आय के आधार पर जारी किए जाते हैं. राज्य के सभी नागरिक यूपी राशन कार्ड बनवा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें

अगर आपके घर में नवजात शिशु का जन्म हुआ है तो आप उसका नाम भी राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं. हालांकि आपको नवजात के कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इसी तरह आप नवविवाहिता का नाम भी राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं लेकिन उसके लिए भी आपको कुछ जरूरी दस्तावेज पेश करने होंगे. उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग (Uttar Pradesh Food and Logistics Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए सदस्यों के नाम आसानी से राशन कार्ड में जोड़े जा सकते हैं. इसके अलावा आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी सदस्यों के नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज़

राशन कार्ड में किसी भी व्यक्ति जैसे नवजात शिशु या नवविवाहित का नाम जोड़ने के लिए उस व्यक्ति के कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. यहां हम जरूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट दे रहे हैं.

नवजात के लिए

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
मूल राशन कार्ड
माता-पिता का आईडी प्रूफ

नए शादी-शुदा लोगों के लिए

शादी का प्रमाण पत्र
आवेदक का आधार कार्ड
पति का असली राशन कार्ड
माता-पिता के राशन कार्ड से गुम हुए नाम का प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम ऐसे जोड़ें

यूपी राशन कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. जानिए क्या है यूपी राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन करें.
  • परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आवेदन पत्र खुल जाएगा.
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म जमा करें.
  • इसके बाद पावती रसीद प्राप्त करें.
  • राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो गई है.


यह भी पढ़ें:  Income tax exemptions : आपकी सैलरी में शामिल हैं इतने टैक्स छूट, क्या आपने ITR में क्लेम किया?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement