Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Profit in Corona Time: इन सेक्टर्स को हुआ बड़ा मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

कोरोना काल के दौरान टेक्नोलॉजी, मिडिया और टेलीकम्यूनिकेशन ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है.

Latest News
Profit in Corona Time: इन सेक्टर्स को हुआ बड़ा मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

टेक्नोलॉजी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोनाकाल में टेक्नोलॉजी, मिडिया और टेलीकम्यूनिकेशन ने अपने निवेशकों को न सिर्फ बेहतर रिटर्न दिया है बल्कि ऐसे मुश्किल समय में समाज के एक बड़े तबके के बीच जागरूकता फ़ैलाने, स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने से लेकर एंटरटेनमेंट तक का काम किया है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौर में TMT में सबसे ज्यादा फायदा मिडिया को हुआ है जिसका सबसे बड़ा हिस्सा दुनिया की नामचीन टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल गूगल, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को गया है. 

मिडिया कंपनियों का बढ़ा वैल्यूएशन 

TMT वैल्यू क्रिएटर रिपोर्ट-2022 में बताया गया है कि 2016 से लेकर 2021 के बीच मिडिया कंपनियों का वैल्यूएशन दोगुना से बढ़कर पांच खरब डॉलर हो गया है. बता दें कि इसमें 60 प्रतिशत की तेजी सिर्फ कोरोना के दौरान दर्ज की गई है. 

टेक्नोलॉजी ने घर पर दी सुविधा 

रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में जब भारत समेत विश्व के अन्य देशों में लॉकडाउन की स्थिति थी ऐसे समय में टेक्नोलॉजी ने बीमारी की जांच की सुविधा से लेकर लोगों का मनोरंजन करने तक की सुविधाएं मुहैया कराई. इससे लोगों का इन कंपनियों पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है.

हर नई बदलाव की दी गई जानकारी

कोरोना संकट में पूरी दुनिया से जुड़ी हर जानकारी पर मिडिया की नजरें लगातार बनी हुई थीं. जहां एक तरफ मिडिया ने कोरोना से जुड़ी विकरालता को लेकर लोगों को आगाह किया वहीं बीमारी को लेकर दुनियाभर में चल रहे परीक्षणों और उसके प्रभाव के बारे में भी बताया. इससे लोगों का मिडिया पर काफी भरोसा बढ़ा और इससे जुड़ी कंपनियों को काफी फायदा पहुंचा.

टेलीकम्यूनिकेशन के क्षेत्र हुआ बड़ा बदलाव

भारत समेत दुनिया में टेलीकम्यूनिकेशन क्षेत्र की बढ़ोतरी और डेटा खपत (Data Consumption) में बहुत बड़ी तेजी देखने को मिली है. लोगों ने अपने करीबियों से रिश्ता बढ़ाने के लिए वीडियो कॉल का सहारा लिया. इस दौरान टेलीमेडिसिन का भी इस्तेमाल तेजी के साथ बढ़ा. 

बड़े निवेशकों का दबदबा घटा  

TMT का असर भारत पर ज्यादा देखने को मिला. इस दौरान घर के बाहर नहीं निकल पाने और घर बैठे डीमैट खाता खुलने से आम लोगों का शेयर बाजार की तरफ रुझान बढ़ा है और आमदनी का एक नया विकल्प खुला है. इनके आने से बाजार में बड़े निवेशक काफी पिछड़े हैं.

यह भी पढ़ें:  Shiba Inu के 50 करोड़ टोकन किए गए बर्न, निवेशकों को हो सकता है बड़ा मुनाफा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement