Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan Yojana: अटक सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किया ये काम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान के लाभार्थियों के खाते में जल्द ही 13वीं किस्त आने वाली है. हालांकि इसके लिए किसानों को eKYC करना जरूरी है.

Latest News
PM Kisan Yojana: अटक सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किया ये काम

PM Kisan Yojana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएम किसान (PM Kisan) सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के बाद अब 13वीं किस्त मिलने की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना में धोखाधड़ी को कम करने के लिए eKYC (PM Kisan eKYC) के जरिए लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक (Aadhaar Link) करने की पहल शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के बाद 6 महीने में ही लाभार्थियों की संख्या 2 करोड़ घट गई. अगर ये फिल्टरेशन इसी तरह चलता रहा तो अन्य किसानों को भी 13वीं किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है.

वहीं अगर 11वीं किस्त पर नजर डालें जो कि अप्रैल जुलाई की किस्त थी उसका लाभ 11.27 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था. वहीं 12वीं किस्त के दौरान इन लाभार्थियों की संख्या घटकर 8.72 करोड़ रह गई. इस योजना के तहत सरकार किसानों को 2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपये का लाभ देती है. अब तक सरकार किसानों को 12 किस्त दे चुकी है.

पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 2.83 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों में से अब 13वीं किस्त के लिए सिर्फ 64 प्रतिशत किसान ही बचे हैं. वहीं पंजाब में यह आंकड़ा सिर्फ 9 प्रतिशत ही रह गई है. कृषि मंत्रालय ने किसानों के लिए पहले ही तीन फिल्टर लगाए थे और अब इस चौथे फिल्टर के बाद लाभार्थियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है.

बता दें कि 30 प्रतिशत किसानों के खाते में अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगस्त-नवंबर की 2 हजार रुपये की किस्त नहीं पहुंच पाई है.

हालांकि किसान अब 13 वीं किस्त से वंचित ना रह जाएं इसलिए कृषि विभाग रजिस्टर्ड किसानों के पास e-KYC कराने के लिए लगातार संदेश भेज रही है. किसानों का e-KYC लागू कर दिया गया है और आधार पेमेंट ब्रिज के जरिए पेमेंट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  अब घर में बेटियों की किलकारी के साथ Bank Account भी होगा मालामाल, जानें कैसे उठाएं लाभ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement