Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Mutual Fund: निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, आ रही नई योजनाएं

म्यूच्युअल फंड जल्द ही नई स्कीम्स ला सकता है. सेबी ने तीन महीने के लिए नए फंड की पेशकश पर रोक लगाई थी जो कि एक जुलाई से खत्म हो जाएगा.

Latest News
Mutual Fund: निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, आ रही नई योजनाएं

म्यूच्युअल फंड नई स्कीम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: म्यूच्युअल फंड अगले महीने से नई योजनाएं ला सकता है. इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं. बाजार नियामक सेबी ने तीन महीने के लिए नए फंड की पेशकश पर रोक लगाई थी जो कि अब खत्म होने जा रही है. दरअसल भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने नई फंड पेशकश लाने तक नई प्रणाली लागू होने तक रोक लगा दी थी. हालांकि एक जुलाई से यह रोक हट जाएगी. अब रोक को हटता देख कंपनियां नई फंड योजनाएं लाने की तैयारियों में जुट गईं हैं.

कंपनियों ने आवेदन किया

इस महीने लगभग 6 AMC ने नई योजनाएं शुरू करने की मंजूरी पाने के लिए सेबी के पास डाक्यूमेंट्स भेजा है. वहीं अप्रैल से लेकर मई के बीच में कई कंपनियों ने लगभग 15 योजनाओं के लिए सेबी के पास डाक्यूमेंट्स जमा करवाए थे.  वित्त वर्ष 2021-22 में AMC ने 176 नई फंड पेशकश कर 1.08 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे. बता दें कि इसके पहले साल 2020-21 में 84 नई फंड पेशकश लाई गई थीं. बहरहाल वर्ष 2022-23 में 23 से सिर्फ 4 नई फंड पेशकश की है जिनसे 3,307 करोड़ रुपये ही जुट पाया है.

शेयर बाजार को भी होगा मुनाफा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगली तिमाही से नई फंड (Mutual Fund) पेशकश का मौसम फिर से लौट सकता है. दो तिमाहियों तक AMC कंपनियां सेबी के निर्देशों के अनुपालन संबंधी इंतजाम में व्यस्त रही हैं. इसके अलावा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव भी नई पेशकश को थामने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें:  Elon Musk Birthday: 51 साल के हुए एलन मस्क, जानें कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement