Advertisement

LPG Gas Subsidy Today: एलपीजी सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी! जून महीने में खाते में आए इतने पैसे

LPG Gas Subsidy Today: देशभर के LPG गैस सब्सिडी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. एलपीजी गैस सिलेंडर एलपीजी गैस सब्सिडी की बढ़ती कीमत के बीच सरकार ने एलपीजी गैस पर सब्सिडी जारी कर दी है.

Latest News
LPG Gas Subsidy Today: एलपीजी सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी! जून महीने में खाते में आए इतने पैसे

LPG Gas Subsidy Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कई दिनों से एलपीजी गैस सब्सिडी (LPG gas subsidy today) वालों के खाते में एलपीजी सब्सिडी जमा की जा रही है. कई ग्राहकों के खाते में एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिलने की लगातार शिकायतें आ रही थीं. हालांकि अब यह शिकायत बहुत हद तक दूर हो गई है. लेकिन इस बार सब्सिडी की राशि बहुत कम बताई गई है, कई ग्राहकों के खाते में एलपीजी गैस सब्सिडी के नाम पर सिर्फ 72.57 रुपये प्रति सिलेंडर ही आए हैं.

एक मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में 72.57 रुपये प्रति सिलेंडर दिया जा रहा है. लेकिन, ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है. ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि उन्हें कितनी बार सब्सिडी मिल रही है. दरअसल, कई लोगों को 72.57 रुपये की सब्सिडी मिल रही है, जबकि कई लोगों को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. हालांकि आप एक आसान प्रक्रिया के माध्यम से जांच सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं.


ऐसे चेक करें खाते में LPG Gas Subsidy :


1. सबसे पहले http://www.mylpg.in खोलें.

2. अब आपको स्क्रीन के दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी.

3. यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर के फोटो पर क्लिक करें.

4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की होगी.

5. अब ऊपर दाईं ओर साइन-इन और न्यू यूजर ऑप्शन पर टैप करें.

6. अगर आपने यहां अपनी आईडी पहले ही बना ली है तो साइन इन करें. अगर आपके पास आईडी नहीं है तो आप New User पर टैप करके वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं.

7. अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी, दाईं ओर View Cylinder Booking History पर टैप करें.

8. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर सब्सिडी दी गई है और कब.

9. इसके साथ ही अगर आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक बटन पर क्लिक कर सकते हैं.

10. अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

11. इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  ITR Filing Form 26AS: ITR फाइल करने से पहले चेक करें फॉर्म 26AS, नहीं तो हो सकता है नुकसान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement