Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

IRCTC: क्या वरिष्ठ नागरिकों को टिकट बुकिंग में मिलेगी छूट? जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Railways: ट्रेन टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि रेलवे ने इन छूटों को क्यों रद्द किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रेलवे के राजस्व पर काफी असर पड़ा है.

Latest News
IRCTC: क्या वरिष्ठ नागरिकों को टिकट बुकिंग में मिलेगी छूट? जानिए क्या है पूरा मामला

IRCTC ticket booking

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में दी जाने वाली छूट को कोरोना काल से ही टाल दिया था. फिलहाल इस बीच चर्चा है कि क्या रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) वरिष्ठ नागरिकों को यह छूट देना शुरू करेंगे या नहीं. दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में यह जवाब दिया. रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को टिकट में रियायत देना पहले से ही रेलवे पर काफी बोझ डालता है. इसे देखते हुए सभी कैटेगरी के ट्रेन टिकट पर छूट को रद्द कर दिया गया है. हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों को अभी भी ट्रेन टिकट पर छूट मिलती है.
 
रेलवे पर दबाव

रेल मंत्री वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि भारतीय रेलवे पहले से ही कम किराए के कारण वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणी के यात्रियों की सेवा और यात्रा लागत का 50 प्रतिशत से अधिक वहन कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना वायरस के चलते यात्रियों से होने वाली आमदनी 2019-20 की तुलना में काफी कम है. इसका रेलवे की आर्थिक सेहत पर गहरा असर पड़ा है. इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी में यात्रियों को छूट देने से रेलवे के राजस्व पर गहरा असर पड़ा है. इसलिए वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) सहित सभी श्रेणियों के लिए छूट कवरेज का विस्तार करना सही नहीं है.
 
किसे छूट मिल रही है

उन्होंने कहा कि इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय रेलवे चार श्रेणियों में विकलांग व्यक्तियों और 11 श्रेणियों में बीमार और छात्रों को किराए में रियायत देना जारी रखे हुए है.
 
इतने वरिष्ठ नागरिकों ने की यात्रा

उन्होंने यह भी बताया कि 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान आरक्षित वर्गों में यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की संख्या क्रमशः 6.18 करोड़, 1.90 करोड़ और 5.55 करोड़ है. रेल मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ट्रेन से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में कमी आई है.

यह भी पढ़ें:  EPF Calculation: रिटायरमेंट तक ऐसे तैयार करें 2.32 करोड़ रुपये का फंड, जानिए कैसे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement