Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

IRCTC Latest Update : रेलवे ने लॉन्च किया अपना ऐप, स्टेशन के 5 किलोमीटर दायरे में बुक करें टिकट

IRCTC Update: अगर आप रेलवे से यात्रा करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आप बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

Latest News
IRCTC Latest Update : रेलवे ने लॉन्च किया अपना ऐप, स्टेशन के 5 किलोमीटर दायरे में बुक करें टिकट

Indian Railway Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Indian Railway में रोज लगभग करोड़ की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं. अगर बिजनेस की नजर से आंकलन किया जाए तो रेलवे आज भी सबसे ज्यादा टर्नओवर वाला ट्रांसपोर्टेशन का जरिया है. वहीं रेलवे समय समय पर यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाएं भी लेकर आता रहता है. इसी मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ने 15 अगस्त को UTS यानी अनारक्षित टिकट प्रणाली ‘मोबाइल एप’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ मंडल के लग-अलग स्टेशनों बादशाहनगर, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर और सीतापुर पर कैंप लगाए. इन कैम्पों में वाणिज्य कर्मियों की मदद से लगभग 600 यात्रियों ने UTS एप को डाउनलोड किया.

UTS एप के फायदे

स्टेशनों पर लगाए गए कैंप में यात्रियों को UTS एप के बारे में बताया गया. यात्रियों को एप के जरिए अनारक्षित टिकट बनाने और इससे होने वाले फायदे के बारे में पूरी जानकारी दी गई. इस दौरान कतार में लगे यात्रियों से UTS App के जरिए ट्रेवल टिकट पाने में भी उनकी मदद की गई. बता दें कि एप यूजर को अलग अलग डिजिटल पेमेंट ऑप्शन जैसे रेल-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट का इस्तेमाल करके अनारक्षित टिकट बुक करने पर रेड-वॉलेट के यूजर को 5% का बोनस भी मिलता है. 

कहां से करें डाउनलोड

यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) मोबाइल एप को यूजर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इस पर खुद को रजिस्टर करने का तरीका बेहद आसान है. इसके लिए यूजर को अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी को भरकर एप पर रजिस्टर करना होगा. अब यूजर के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको खाते तक पहुंचने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. बता दें कि यह एप अभी हिंदी और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है. साथ ही यात्रा शुरू करने के स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में टिकट बनाने की सुविधा मिल रही है.

यह भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत की राह में China सबसे बड़ा रोड़ा, देश का 15 % से ज्यादा Import ‘दुश्मन नम्बर 1’ से होता है

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement