Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Govt Job: NHAI में निकली वेकैंसी, ऐसे करें अप्लाई

NHAI में सरकारी पदों में भर्तियां निकली हैं. अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए परीक्षा देनी होगी.

Latest News
Govt Job: NHAI में निकली वेकैंसी, ऐसे करें अप्लाई

NHAI में सरकारी नौकरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सरकारी पदों पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने कुछ पदों पर वैकेंसी निकाली है. डिप्टी मैनेजर के पदों पर होने वाली इस भर्तियों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा. कुल 50 पदों पर नौकरियों के लिए भर्तियां की जानी है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आधिकारिक साइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार को इसके लिए नोटिफिकेशन में दिए गए योग्यता को ध्यान में रखना होगा. इन पदों के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (सिविल) 2021 के इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

अप्लाई करने से पहले ये जरूरी बातें जान लें

इस नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें. 50 पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में जनरल के लिए 28 पद, एससी के लिए 1 पद, एसटी के लिए 1 पद और ओबीसी के लिए 20 पद आरक्षित किए गए हैं.

कैसे होगा चयन 

उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. सैलरी की बात करें तो 15,600 रुपये से 39,100 रुपये के साथ ग्रेड पे 5400/-रुपये उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर दिया जाएगा. उम्मीदवार की भर्ती लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नौकरी से संबंधित सभी जानकारी विस्तार में दी गई है.

यह भी पढ़ें:  इस Unicorn Startup ने बड़े पैमाने पर की कर्मचारियों की छुट्टी, जानिए वजह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement