Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के डीए में होगी बढ़ोतरी, जानिए कितना

7th Pay Commission Latest : केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने कई खुशखबरी मिल सकती है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

Latest News
7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के डीए में होगी बढ़ोतरी, जानिए कितना

7th Pay Commission

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह महीना कई खुशखबरी (7th Pay Commission) लेकर आने वाला है. कर्मचारियों को सितंबर में 3 बड़े तोहफे मिलने वाले हैं. पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है क्योंकि इसमें एक बार फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है. दूसरा तोहफा बकाया डीए बकाया पर सरकार के साथ चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है. वहीं, तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज का पैसा अगस्त के अंत या सितंबर में आएगा. यानी इस महीने कर्मचारियों के खाते में बड़ी रकम आने वाली है.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी!

दरअसल डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों पर निर्भर करती है. इससे पहले मई महीने के एआईसीपीआई इंडेक्स (AICPI Index) के आंकड़ों से भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी तय की गई थी. फरवरी के बाद तेजी से बढ़ रहे एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों से पहले भी उम्मीद की जा रही थी कि जून का एआईसीपीआई इंडेक्स मई के मुकाबले ज्यादा होगा. जून में एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों में बड़ा उछाल आया है. मई में इसमें 1.3 अंक की तेजी आई थी और यह बढ़कर 129 अंक हो गया था. जून का आंकड़ा 129.2 पर पहुंच गया है. अब सितंबर में महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

डीए बकाया पर बातचीत पर फैसला

गौरतलब है कि 18 महीने से पेंडिंग एरियर (DR) का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है जिस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही महंगाई भत्ता मिल जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के चलते मई 2020 में 30 जून 2021 तक डीए वृद्धि पर रोक लगा दी थी.

पीएफ के ब्याज का पैसा भी मिलेगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है. गौरतलब है कि इस महीने के अंत तक पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है क्योंकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएफ की गणना हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इस बार 8.1% के हिसाब से खाते में इस बार पीएफ का ब्याज आएगा.

यह भी पढ़ें:  Atal Pension Scheme: सिर्फ 7 रुपये की करें बचत, सालाना मिलेगी 60 हजार रुपये की पेंशन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement