Advertisement

Small Business Idea: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार कर रही है मदद, ऐसे करें शुरुआत

Small Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ-साथ साइड इनकम करना चाहते हैं तो यहां हम एक बेहद अच्छा सुझाव दे रहे हैं.

Latest News
Small Business Idea: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार कर रही है मदद, ऐसे करें शुरुआत

Wooden Furniture Business

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर आप नौकरी करते हैं और इसकी सैलरी से आप अपने परिवार का पूरा खर्च नहीं उठा पाते हैं तो अपनी नौकरी के साथ-साथ कुछ बिजनेस भी कर सकते है. इससे आपका इनकम भी बढ़ेगा. तो चलिए आपको बताते हैं इस बिजनेस के बारे में ये वुडन फर्नीचर का बिजनेस (Wooden Furniture Business) है. बता दें कि वर्तमान समय में वुडन फर्नीचर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा इस बिजनेस के लिए लोन भी दिया जा रहा है. तो आप इस लोन की मदद से वुडन फर्नीचर का बिजनेस आसानी से स्टार्ट कर सकते हैं.

आजकल बहुत से लोग अपने घर को सजाने और रेनोवेट के लिए वुडन आइटम्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में आपका वुडन फर्नीचर बिजनेस अच्छा चल सकता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए क्रेंद सरकार आपकी मदद भी कर रही है.

इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए कितना आएगा खर्च

बता दें कि इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए सरकार मुद्रा स्कीम के तहत बैंक से कंपोजिट लोन दे रहा है. इसमें आपको 7.48 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा. इसे आप फिक्स्ड कैपिटल के रूप में 3.65 लाख रुपये और तीन महीने के वर्किंग कैपिटल के तौर पर 5.70 लाख  रुपये ले सकते हैं. इसके अलावा आपके पास 1.85 लाख रुपये होना चाहिए. सरकार मुद्रा योजना के द्वारा छोटे कारोबारियों को लोन मुहैया कराती है. आप सरकार के इस योजना का फायदा उठा कर अपने वुडन फर्नीचर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. छोटे कारोबारी अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से लगभग 75-80 प्रतिशत तक का लोन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  इस सरकारी स्कीम से मिलेगी हर महीने 1 लाख रुपये की पेंशन, जानिए कैसे
 
इस बिजनेस में कितनी होती है कमाई  

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो शुरुआत के कुछ टाइम बाद ही आपको इससे फायदा मिलना स्टार्ट हो जाता है. इसके बाद सारे खर्च निकाल दें तो आप 60 हजार से 1 लाख रुपये तक आसानी से बचा सकते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल कर आप अपने लोन को पूरा कर सकते हैं. इस बिजनेस से आप कम लागत में भी बेहतर कमाई कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement