Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Small Business Idea: हर घर में मिलने वाला ये पौधा बना सकता है आपको लखपति! आज ही शुरू करें बिजनेस

Small Business Idea: अगर आप घर बैठे मामूली लागत से मासिक लाखों रुपयों कि कमाई करना चाहते हैं तो हमारे बताए गए इस बिजनेस को चुन सकते हैं.

Latest News
Small Business Idea: हर घर में मिलने वाला ये पौधा बना सकता है आपको लखपति! आज ही शुरू करें बिजनेस

Small Business Idea

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पौधे की जो आपको बना देगा लखपति. ये पौधा भारत के हर एक घर में आपको देखने को मिल जाएगा . यह है तुलसी का पौधा (Small Business Idea) जो किसी भी इंसान को लखपति, अरबपति बना सकता है. जी हां, आपने सही पढ़ा तुलसी की खेती करने से आप लखपति बन सकते है. तुलसी की खेती करने के लिए ज्यादा लागत की भी जरूरत नहीं है. और इसे आप आसानी से कर सकते हैं. वर्तमान समय में तुलसी के पौधो की मांग भी बढ़ी है, क्योंकि इसका उपयोग भारत के हर घर में पुजा, हवन, और दवाईयों आदि के रुप में किया जाता है. यह भारत की पुरानी परंपराओं से चलती आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि तुलसी (Basil) की खेती से आप अपनी कमाई कैसे बढ़ा सकते है-  

आजकल आयुर्वेदिक और नेचुरल चीजों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है. जिसे देखते हुए तुलसी के पौधे की मांग भी बढ़ी है. वर्तमान समय को देखें तो किसानों  को इसकी खेती का बिजनेस जरूर शुरु करना चाहिए. तुलसी की खेती से किसानों को आगे आने वाले भविष्य में फायदा ही होगा.  

यह भी पढ़ें:  क्या Loan की EMI भर-भर हो गए हैं परेशान, चुटकियों में ऐसे खत्म करें लोन

 जैसा  कि आपको पहले ही बताया गया है कि तुलसी के खेती के लिए अधिक पूंजी की जरूरत नहीं है, और ना ही अधिक जमीन की जरूरत है. तुलसी की खेती को आप कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग (अनुबंध खेती) के रुप में भी कर सकते हैं, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग यानी की ऐसी खेती जिसमें किसान अपने ही खेतों पर खेती करता है,  लेकिन वह ये खेती अपने लिए नहीं बल्की किसी व्यक्ति या किसी कंपनी के लिए करता है. तुलसी की खेती करने के लिए शुरुआती दौर में आपको केवल 15,000 रुपये खर्च करने की जरूरत है. इसके तीन महीने बाद तुलसी की फसल औसतन 3 लाख रुपये में किसी कंपनी द्वारा खरीद ली जाएगी. मार्केट में मौजूद बहुत सी आयुर्वेदिक कंपनियां जो आयुर्वेदिक और नेचुरल चीजें बनाती हैं, को तुलसी के पौधो की बहुत जरूरत पड़ती है. इन कंपनियों में डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि आदि शामिल है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement