Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan Yojana: अब लाभार्थी पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं खाता, लेकिन पहले करवा लें काम

PM Kisan Yojana की 13वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है. अब किसान योजना का लाभ उठाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी खाता खुलवा सकते हैं.

Latest News
PM Kisan Yojana: अब लाभार्थी पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं खाता, लेकिन पहले करवा लें काम

PM Kisan Yojana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) कि 13वीं किस्त की किसानों को बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों के खाते में होली से पहले कभी भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 13th Installment) कि 13वीं किस्त आ सकती है. अगर अभी तक आपने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC नहीं करवाया है तो जल्द करवा लें वरना इस लाभ से वंचित रह सकते हैं. पीएम किसान योजना के लिए लाभार्थी किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस में पीएम किसान योजना का अकाउंट खोलें

अभी तक पीएम किसान योजना के लिए किसान निधि बैंकों में खाता खुलवा सकते थे. लेकिन अब लाभार्थी किसी भी पोस्ट ऑफिस में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) अकाउंट खुलवा सकते हैं.

दरअसल वाराणसी के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छह हजार से ज्यादा किसानों ने पोस्ट ऑफिस में पीएम किसान योजना के लिए खाता खुलवाया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत से ऐसे किसान हैं जिनका अकाउंट मोबाइल नंबर और आधार से लिंक नहीं है. ऐसे में सरकार ने ऐसे किसानों की राशि को रोक दी है. अब ऐसे किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए अपने अकाउंट को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा. 

बता दें कि लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी गांव-गांव में जागरूकता शिविर लगा रहे हैं. एक बार अकाउंट में किस्त आने के बाद किसान घर बैठे ही पोस्ट मैन के जरिए अपने अकाउंट से पैसे निकाल पाएंगे.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे मदद लें?

अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है या आप सहायता लेना चाहते हैं तो पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606,155261 पर संपर्क कर सकते हैं.इसके अलावा आधार ओटीपी से संबंधित मुद्दों के लिए aead@nic.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  SBI Credit Card मार्च की इस तारीख से क्रेडिट कार्ड चार्जेस में करेगा बदलाव, ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News
 पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement