Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Home Loan EMI Alert: 2,300 रुपये से ज्यादा बढ़ गई हर महीने की किस्त

Home Loan EMI Alert: अगर किसी ने 75 लाख रुपए का होम लोन लिया है तो 10 साल, 15 साल और 20 साल के टेन्योर पर लोन ईएमआई में 2,300 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल सकता है.

Home Loan EMI Alert: 2,300 रुपये से ज्यादा बढ़ गई हर महीने की किस्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आरबीआई ने रेपो दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा ​(RBI Repo Rate Hike) कर दिया है. जिसके बाद आम लोगों की लोन ईएमआई (Loan EMI) में इजाफा हो जाएगा. अगर बात होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI Alert) की करें तो ऐसे लोगों की जेब ज्यादा ढीली होने वाली है. अगर किसी ने 75 लाख रुपए का होम लोन लिया है तो 10 साल, 15 साल और 20 साल के टेन्योर पर लोन ईएमआई में 2,300 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल सकता है. हमने यहां पर आपको उदाहरण से समझाने का प्रयास किया है. जिसमें 75 लाख रुपयों को आधार माना है. साथ ही एसबीआई (SBI Home Loan) के न्यूनतम ब्याज दरों को लिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि तीन डिफ्रेंट टेन्योर में सेम लोन पर ईएमआई में इजाफा कितना होगा.

20 साल के टेन्योर का होम लोन ईएमआई  (Home Loan EMI for 20 Years)
लोन अमाउंट: 75,00000
एसबीआई होम लोन ब्याज दर: 7.55 फीसदी 
लोन ईएमआई: 60,649 रुपये  
रेपो बढ़ने के बाद एसबीआई होम लोन ब्याज दर संभावित:  8.05 फीसदी 
लोन ईएमआई संभावित: 62,967

RBI MPC Meet: लगातार तीसरी बार बढ़ा ईएमआई का बोझ, रेपो दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा 

15 साल के टेन्योर का होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI for 15 Years)
लोन अमाउंट:
75,00,000
एसबीआई होम लोन ब्याज दर: 7.55 फीसदी 
लोन ईएमआई: 69,739 रुपये  
रेपो बढ़ने के बाद एसबीआई होम लोन ब्याज दर संभावित:  8.05 फीसदी 
लोन ईएमआई संभावित: 71,891

RBI MPC Meet: आरबीआई का अनुमान वित्त वर्ष 2022-23 में 7 फीसदी से नीचे रहेगी महंगाई 

10 साल के टेन्योर का होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI for 10 Years)
लोन अमाउंट: 75,00,000
एसबीआई होम लोन ब्याज दर: 7.05 फीसदी 
लोन ईएमआई: 89,222 रुपये
रेपो बढ़ने के बाद एसबीआई होम लोन ब्याज दर संभावित:  8.05 फीसदी 
लोन ईएमआई संभावित: 91,194

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement