Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Budget 2023: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, सैलरी में हो सकता है भारी इजाफा

7th Pay Commission: आज बजट को लेकर सरकारी कर्मचारियों को काफी उमीदें हैं. आज देखते हैं कि सरकार इस बजट में क्या घोषणा करती है.

Latest News
Budget 2023: सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, सैलरी में हो सकता है भारी इजाफा

7th Pay Commission

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2023 (Budget 2023) पेश करेंगी. कल से ही सरकारी कर्मचारी बजट पर टकटकी लगाए हुए बैठे हैं. बता दें कि इस बजट में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को उम्मीदें हैं. कयास लगाया जा रहा है कि आज बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 महीने का बकाया DA एरियर देने, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती हैं. 

18 महीने का बकाया DA

सरकारी कर्मचारियों का 18 महीने का DA बाकी है. बता दें कि सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान का बकाया DA नहीं दिया है. जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक सरकार ने 18 महीने का DA नहीं बढ़ाया था. इसके बाद सरकार ने सीधे जुलाई 2021 को DA में 11% की बढ़ोतरी कर दी थी. बाकी 18 महीने के DA को फ्रिज कर दिया था. ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार 18 महीने के बकाया DA को दे सकती है.

फिटमेंट फैक्टर में हो सकती है बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के सरकारी लंबे समय से सैलरी बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों की मांग है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत कर दे. सरकार अगर इस मांग को मान जाती है तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 से बढ़कर 26,000 हो जायेगी. यानी सैलरी में सीधे 8 हजार रुपये का इजाफा हो जायेगा.

महंगाई भत्ते पर आ सकती है अच्छी खबर

साल में दो बार सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी और 1 जुलाई को होती है. इस बीच कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार बजट के साथ DA में भी इजाफा कर सकती है. बता दें कि साल 2022 में सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद DA 38 प्रतिशत हो गया था. कर्मचारियों का अनुमान है कि इस बार भी सरकार 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है.

यह भी पढ़ें:  PPF Investment: 25 साल की उम्र में शुरू करें निवेश, 2 करोड़ से ज्यादा का मिलेगा फंड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement